Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: स्वामी नारायण मंदिर में हुआ भगवान का विशेष पूजन अर्चन,मना अन्नकूट महोत्सव

बमबम यादव

Tue, Nov 14, 2023

कचौड़ी, मालपुआ, चूरमा, कढी, दाल, खीर सहित भगवान को लगा छप्पन भोग

मानवता व अध्यात्म का संदेश दे रहा स्वामी नारायण सम्प्रदाय

मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया

नर नारायण देव गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज उनकी विरासत को समेटे हुए सम्प्रदाय को बढ़ा रहे आगे

सनातन धर्म की ध्वज पताका लहरा रहा स्वामी नारायण सम्प्रदाय: अखिलेश्वर दास

अयोध्या। लंका विजय कर लौटे भगवान राम की याद में रविवार की सायं दीपोत्सव के बाद सोमवार को धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ और जय-जयकार हो रही थी। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में बड़े ही धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मान्यता है कि 14 साल वनवास और लंका विजय दौरान भगवान राजकीय सुख-सुविधा से सर्वथा दूर रहे, इसलिए अयोध्या आने पर उन्हें वैभव प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ी जाय। इसी भाव के अनुरूप रामनगरी के हजारों मठ-मंदिरों में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। इस बार रामनगरी में अन्नकूट महोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। पूरी अयोध्या में महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। जबकि स्वामी नारायण सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में अन्नकूट महोत्सव सोमवार को ही बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया।
अयोध्या के स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी शास्त्री अखिलेश्वर दास शास्त्री जी कहते है मानवता व अध्यात्म का संदेश स्वामी नारायण सम्प्रदाय दे रहा है। हमारे मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया है।उन्होंने कहा कि नर नारायण देव गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज उनकी विरासत को समेटे हुए सम्प्रदाय को आगे बढ़ा रहे।स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी शास्त्री अखिलेश्वर दास शास्त्री ने कहा कि मंदिर में दीपोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया इसके बाद आज भगवान स्वामी नारायण को 56 भोग लगा कर विशेष पूजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें