: सागरिया पट्टी की हुई बैठक, नियुक्त हुए पुजारी
Thu, Mar 9, 2023
प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की अध्यक्षता में पट्टी की हुई सामुहिक बैठक
आय-व्यय के लेखों पर हुए चर्चा, पुजारी रामदास चेला श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज व पुजारी रामबाबू दास चेला डॉ महेश दास महाराज को नियुक्त किया गया पुजारी
अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी की वार्षिक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता पट्टी सागरिया के श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज ने की। बैठक में पट्टी के सभी वरिष्ठ नागातीत समेत युवा नागा साधु शामिल हुई। बैठक में पूरे साल के आय-व्यय समेत सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। अंत में पट्टी की ओर से हनुमानजी महाराज की सेवा पूजा राग भोग आदि के लिए दो पुजारियों की नियुक्त किया गया। जिसमें पुजारी रामदास चेला श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज व पुजारी रामबाबू दास चेला डॉ महेश दास महाराज को पुजारी नियुक्त किया गया। सभी नागा साधुओं का सम्मान श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजयदास व पुजारी हेमंत दास ने किया।
इस बैठक में अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, महंत बलराम दास, महंत इन्द्र देव दास, महंत सत्यदेव दास, महंत रामकरन दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामप्रसाद दास, अजीत दास, मामा दास, अभिषेक दास, अभय दास, श्रवण दास,अंकित दास, मोहन दास, कृष्ण कांत दास, कल्लू दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।
: एसएफसी म्यूजिक कंपनी ने झूमकर मनाया रंगोत्सव
Tue, Mar 7, 2023
डायरेक्टर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने होली पर सभी को दिया शुभकामना
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब के मिसाल के रूप में जाने पहचाने जाने वाले मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने एसएफसी म्यूजिक कंपनी की ओर से रंगोत्सव का जबरदस्त कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने सभी को होली की शुभकामना दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें होली आई होली आई ,होली के दिन दिल खिल जाते हैं ,सा रा रा रा जोगीरा आदि विभिन्न होली के गानों पर लोगों ने नृत्य किया और अबीर गुलाल खेलकर खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भी खिलाई गई।
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर सुल्तान अंसारी ने बताया कि हमें होली में लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए होली हमे सभी बुराई भूलकर प्रेम से रहना सिखाती है। हमें होली में नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बुराई पर भलाई की जीत ही होली है।
एसएफसी म्यूजिक कंपनी के रंगोत्सव कार्यक्रम में रामनगरी के विशिष्ट संत व गणमान्य लोग शामिल हुए।
: सत्य स्वरूप परमात्मा का ध्यान ही उत्तम भक्ति: आचार्य धरणीधर
Mon, Mar 6, 2023
अयोध्या। बेनीगंज फेस तीन में चल रहे श्रीमद् भागवत में आचार्य धरणीधर जी महाराज ने गोपी गीत का संगीतमय प्रवचन किया। महाराज श्री ने गोपी गीत की अद्भुत व्याख्या सुनाते हुए कहा कि गोपी गीत श्री मद् भागवतजी का हृदय है जिसे सुनने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है इसलिए जिस भी व्यक्ति को अपने मानव जीवन के कल्याण की इच्छा हो उसे प्रति दिन गोपी गीत का पाठ करना या सुनाना अवश्य चाहिए।अतः भगवान श्री कृष्ण ज्ञान के देवता हैं और माता रुक्मिणी लक्ष्मी यानि धन की देवी हैं ।रुक्मिणी का भाई रुक्मि, रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ करना चाहता था। शिशुपाल यानि, शिशु या बच्चा, पाल यानि पालन करना, आचार्य धरणीधर जी ने कहा कि जो मनुष्य अपने घर परिवार के पालन पोषण में हीं अपनी सारी अक्ल और कमाई लगाता है ।उसके जीवन से भगवान् लक्ष्मी रुपी रुक्मिणी का हरण कर लेते हैं। इसलिए हर मानव का यही धर्म है कि अपने धन रुपी लक्ष्मी को नारायण के चरणों में निवेदित कर अपने धन का सदुपयोग कर लक्ष्मी और नारायण दोनों का अनुदान वरदान प्राप्त कर अपने मानव जीवन को धन्य बनावें।कथा के मध्य में दूल्हा और दुल्हन के रूप में भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह की सुन्दर झांकी भी प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मुख्य यजमान हरीराम पाण्डेय,हरी प्रसाद पाण्डेय अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, आदेश पाण्डेय,डा.दिलीप सिंह,जय शंकर पाण्डेय, ग्राम प्रधान छट्ठू पाण्डेय,भास्कर मिश्र सहित बड़ी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहें।