Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: करतलिया पीठाधीश्वर का संतों ने किया अभिनन्दन

बमबम यादव

Tue, Apr 4, 2023

सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के जन्मदिन पर संतों ने अभिनन्दन कर दिया आशीर्वाद

अयोध्या। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर युवा महंत बालयोगी रामदास महाराज के जन्म दिवस पर मंदिर में संत समागम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संतों ने करतलिया पीठाधीश्वर का अभिनन्दन कर आशीर्वाद दिया। महंत बालयोगी रामदास महाराज लगातार समाजसेवी, गौ सेवा व साधु संतों ने सेवा किया करते है। इनकी लोकप्रियता इसी से परिभाषित होती है कि जन्मदिन पर सोशल साइट्स पर सुबह से ही साधु संत गृहस्थ व नेतागण लगातार बधाइयां दे रहे थे। करतलिया बाबा आश्रम में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा रहा। अपने जन्मदिन पर भक्तों को सम्बोधित करते हुए करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर युवा महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवी है। और जन्मदिन पर हम व हमारे भक्त अपने आसपास एकदूसरेलोगों की मदद करें। सेवा ही परमोधर्मः है। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से महंत परशुराम दास, महंत आनंद दास, महंत दिलीप दास त्यागी, महंत विनोद दास, महंत कन्हैया दास, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन,पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, चौधरी बलराम यादव, मशहूर डेंटल सर्जन डॉक्टर अनुराग आनंद, अखिलेश पाण्डेय, इन्द्र पाल यादव,  मोहम्मद अपील बबलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें