: रोडवेज किराए में की गई वृद्धि की डा अनुराग आनंद ने की निन्दा
Tue, Feb 7, 2023
अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई मूल्य वृद्धि की समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मशहूर डेंटल सर्जन डॉ अनुराग आनंद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बस के किरायों में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई से बेहाल है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहले से ही तरह-तरह के टैक्सों को लगाकर आम आदमी को महंगाई दिया। अब आम आदमी के आवागमन हेतु बस के साथ-साथ ऑटो -टेंपो का भी किराया महंगा कर दिया । जिसका जवाब आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता देगी। डा अनुराग ने रोडवेज के किरायों में वृद्धि की निंदा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार बिजली की दरों में वृद्धि का भी तोहफा देने की तैयारी कर रही है जिसका प्रस्ताव सरकार के पास पहुंच गया है , अगर भारतीय जनता पार्टी के लोगों में जरा भी आम जनता की चिंता है तो बिजली के मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव वापस ले ले।
: अयोध्या एकेडमी में मार्शल आर्ट्स वर्कशाप का हुआ समापन<br>
Tue, Feb 7, 2023
नारी सुरक्षा, रैगिंग,बैंक डकैती,अपहरण एवं विषम परिस्तिथियों मे कला द्वारा स्वयं एवं समाजिक सुरक्षा नाटक के रूप में बच्चों ने किया प्रस्तुत
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित विद्यालय अयोध्या एकेडमी मे मार्शल आर्ट्स का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक समाजसेवी प्रदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के 135 छात्रों ने 2 माह के प्रशिक्षण के उपरान्त अपने कोच अभय सिंह क्यो कुशिन मार्शल आर्ट्स का सामुहिक प्रदर्शन एवं समाजिक दिनचर्या में आत्म सुरक्षा की कला का उपयोग भिन्न भिन्न क्षेत्रों में अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया, जैसे कि नारी सुरक्षा, रैगिंग,बैंक डकैती,अपहरण एवं विषम परिस्तिथियों मे इस कला द्वारा स्वयं एवं समाजिक सुरक्षा नाटक के रूप मे प्रस्तुत किया। जिसमे क्यो कुशिन की कला का समन्वय मिला तदोपरान्त विद्यालय के मार्शल आर्ट्स कोच अभय सिंह ने मार्शल आर्ट की कला एवं इसके सुनहरे इतिहास पर प्रकाश डाला व भूपेन्द्र सिंह एवं छात्रों के साथ अपना निजी प्रस्तुतिकरण किये। जिसमे काता, लाॅक, थ्रो, किक, पन्च समल्लित रहे। बच्चों के लिए इ- ग्रूप, ई - लेसन रिकार्डेड फॉर्मेट मे श्रेणी अनुसार डाईट चार्ट विंग द्वारा उपलब्ध कराया गया। विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए पुरस्कार वितरण किया। अन्ततः विद्यालय के मार्शल आर्ट्स के छात्रों के द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया गया एवं ध्वजा रोहण कर दिविष्ठ सर विंग संचालक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया। इस मौके पर गौरी द्विवेदी , शिशिर मिश्रा , जी डी तिवारी आदि मौजूद रहे।
: शिद्दत से शिरोधार्य हुए करतलिया बाबा
Mon, Feb 6, 2023
37वीं पुण्यतिथि पर रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने आचार्य श्री किया श्रद्धा सुमन अर्पित
पूज्य महाराज श्री भले ही स्थूलत: हमारे बीच न हों पर उनकी साधना-सिद्धि की तरंगें अभी भी आश्रम में व्याप्त हैं और एक बड़े आध्यात्मिक परिकर को बराबर प्रेरित करती हैं: बालयोगी
अयोध्या। करतलिया बाबा को याद करना संतत्व के एक युग का स्मरण है। वे आराध्य में लीनता की मिसाल थे। सोमवार को सरयू के संत तुलसीदासघाट स्थित सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा के आश्रम में उनकी 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई और इसी के साथ ही उनकी स्मृति फलक पर हुई जहां संत धर्माचार्यो ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व पर वाक्यमयी पुष्पांजलि अर्पित की। रामनगरी के सिद्व पीठों में शुमार श्री करतलिता बाबा आश्रम के संस्थापक सिद्व सन्त परमपूज्य श्री करतलिया बाबा जी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि आज बड़े धूमधाम से समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन में मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें रामनगरी समेत पूरे भारत से आये संत धर्माचार्य सहित परिकरों ने आचार्य श्री श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।मंदिर में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आये हुए संतो महंतो का मंदिर के महंत बालयोगी रामदास जी ने परम्परागत तरीके से स्वागत किया।
करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज के अनुसार बाबा भले ही स्थूलत: हमारे बीच न हों पर उनकी साधना-सिद्धि की तरंगें अभी भी आश्रम में व्याप्त हैं और एक बड़े आध्यात्मिक परिकर को बराबर प्रेरित करती हैं। बाबा की पुण्यतिथि बालयोगी रामदास के संयोजन में मनाया गया। जिसमें अखंड पाठ का समापन हुआ।इसी कड़ी में देर शाम दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के तत्वावधान में मां सरयू की भव्य फूल बगले की झांकी और 51 सौ बत्ती की महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद पुण्यतिथि महोत्सव का समापन किया गया।
इस मौके पर खाक चौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास,महंत परशुराम दास, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत कन्हैया दास,महंत धर्म दास, महंत रामकुमार दास, महंत दिलीप दास त्यागी, महंत आनंद दास, कमल दास,पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहे।