: मार्गों के चौड़ीकरण की प्रगति का डीएम ने लिया जायजा
Tue, Dec 13, 2022
भूमि के बैनामें व उससे संबंधित कार्यों की ली जानकारी
अयोध्या। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में निरंतर हो रही भारी वृद्धि के दृष्टिगत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को आवागमन की बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के दृष्टिगत श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण संबंधी के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रामपथ (सहादतगंज से नया घाट तक) के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य से प्रभावित दुकानदारों/भू-स्वामियों से राम जानकी मंदिर साहबगंज में चल रहे भूमि के बैनामें व उससे संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रामपथ चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण से प्रभावित भू-स्वामियों/दुकानदारों से सहमति, भूमि बैनामें, पुर्नवास सहायता व ध्वस्तीकरण के कार्यो में लगी समस्त (10 टीमों) को और तेजी लाने के निर्देश हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यकतानुसार और कर्मचारियों को लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त टीमें व संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित दुकानदारों व भू-स्वामियों से विनम्रता के साथ समन्वय कर सहमति प्राप्त कर पथ चौड़ीकरण संबंधी कार्यों में और तेजी लायें।
: बिना किसी पूर्व अनुमति के मण्डल मुख्यालय नही छोड़ेंगें अधिकारी : गौरव दयाल
Tue, Dec 13, 2022
सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश
मण्डलायुक्त ने शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की किया समीक्षा
अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह नवम्बर 2022 की प्रगति रिपोर्ट पर मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में मण्डल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक है इसलिए सभी मण्डलीय अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में स्वयं आयें। संयुक्त निदेशक कृषि व सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे, जिस पर उन्होंने सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये तथा कहा कि सभी अधिकारी बिना किसी पूर्व अनुमति के मण्डल मुख्यालय नही छोड़ेंगे और यदि किसी विभागीय कार्य से उन्हें जाना पड़ रहा है तो वह सूचना दें तथा बैठक के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करें, जिसे विभाग के सम्बंध में पूर्ण जानकारी हों। उन्होंने कहा कि अयोध्या मण्डल के विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमो तथा अयोध्या धाम को दिसम्बर 2023 तक विश्व स्तरीय स्वरूप में लाने के लिए संचालित विभिन्न परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पर्यवेक्षण किया जा रहा है इसलिए सभी अधिकारीगण पूरी तत्परता के साथ स्वयं मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करायें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि आयुष्मान गोल्डेन कार्ड सभी जिलों में पात्रो के शत प्रतिशत बनाये जायें तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो के सम्बंध में उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे है उन्हें पूरा किया जाय, जो कार्य पूर्ण हो गये है उन्हें तत्काल हैंडओवर कर उसमें व्यवस्थायें संचालित की जाय तथा मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी जिलाधिकारी जिले में तैनात स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती स्थल देखे और उन्हें समुचित रूप से जहां ज्यादा उपयोग हो वहां तैनात किया जाय। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाय।
मण्डलायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि नहरों की सिल्ट सफाई बेहतर ढंग की जाय, जिससे नहरों के टेल तक पानी पहुंच सकें। शिल्ट सफाई का सत्यापन आसपास के लोगों से फीडबैक लेकर किया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि इस योजना के सम्बंध में सभी कृषकों को जागरूक किया जाय तथा अधिकतम कृषकों को इसका लाभ जरूर दिया जाय तथा उन्होंने कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर नियमित धान क्रय किया जाय तथा ऐसा कोई धान क्रय केन्द्र न हों जहां अभी तक तौल शुरू न हुई हो और कृषकों को धान खरीद का तत्काल भुगतान किया जाय। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बंध में अभियान चलाया जाय तथा शहरों एवं बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त किया जाय। उन्होंने वृद्वावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न पेंशन स्कीमों के लाभार्थियों की पात्रता की जांच यादृच्छिक रूप से किया जाय, जिससे आपात्र लोगों का नाम सूची से काटा जा सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, जिलाधिकारी बाराबंकी अविनाश कुमार, जिलाधिकारी सुल्तानपुर रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी अमेठी राकेश कुमार मिश्र, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर में सैमुअल पाल, मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी आदि के अतिरिक्त मण्डलीय अधीक्षण अभियन्ता गण, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक सूचना, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एवं अन्य सहायक निदेशक गण व मण्डल स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित विभाग के प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया।
: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिले में आज होगा आगमन
Tue, Dec 13, 2022
यात्रा का जगह-जगह स्वागत करेंगे कांग्रेसी
अयोध्या। कुशीनगर से चलकर अयोध्या के बीकापुर आने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी भी सम्मिलित होंगे। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यात्रा के मार्ग को जगह-जगह झंडे और झालरों से सजाया जाएगा विभिन्न पदाधिकारी विभिन्न विभिन्न जगहों पर यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया श्री खबरी के अयोध्या जनपद के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है और विभिन्न पदाधिकारियों को स्वागत हेतु जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कुशीनगर से चलकर अयोध्या जनपद को आ रही भारत जोड़ो यात्रा 14 दिसंबर रात को गोसाईगंज पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 15 दिसंबर को प्रातः 8ः30 बजे बीकापुर कोतवाली के सामने से प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यात्रा शुरू होकर भरतकुंड, मसौधा, नाका ,फतेहगंज से होकर देवकाली तक जाएगी जहां इस यात्रा का समापन होगा। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समस्त जिला एवं महानगर पदाधिकारियों, पार्षद तथा सभासद के दावेदारों को 15 दिसंबर को प्रातः 8ः30 बजे बीकापुर कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य आरिफ आबदी, निकाय चुनाव के जिला संयोजक शैलेंद्र मणि पांडे ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,राम बहादुर सिंह, फ्लावर नकवी ,श्री प्रकाश जयसवाल, चंचल सोनकर, रोहित यादव ,द्वारिका पांडे आदि उपस्थित रहे।