: सपा ने निकाय चुनाव लड़ने वालों से मांग आवेदन
Sat, Dec 3, 2022
अयोध्या। समाजवादी पार्टी में निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायत के सदस्य पद का चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई । आवेदन पत्र जिला कार्यालय और संबंधित निकाय के विधानसभा अध्यक्ष के पास भी जमा किए जा सकते हैं । अध्यक्ष पद के आवेदन आरक्षण आने के बाद सिर्फ जिला कार्यालय पर ही लिए जाएंगे ।
उक्त जानकारी सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने देते हुए बताया की प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा की आवेदक आवेदन फार्म पूरी तरह से भरकर अपनी सक्रिय सदस्यता रशीद की फोटो प्रति भी सलग्न करेंगें । अध्यक्ष पद के आवेदकों को समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता के रशीद की फोटो प्रति भी लगानी पड़ेगी। महानगर अयोध्या के आवेदक महानगर कार्यालय में आवेदन करेंगें ।
: पंचायती राज निदेशक अनुज झा ने रामलला का किया दर्शन
Sat, Dec 3, 2022
श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती ने किया स्वागत
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज निदेशक अनुज झा रामनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर विराजमान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। उसके बाद वह कनक भवन के समीप स्थित प्रतिष्ठित पीठ श्रीरामाश्रम गए। जहां उन्होंने घंटों समय व्यतीत किया। इस दौरान श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती महाराज द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। उनका संतों व अयोध्या से बेहद लगाव था। यही कारण है कि रामनगरी बार-बार उन्हें यहां खींच लाती है। इस समय श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला का दिव्य-भव्य मंदिर बन रहा है, जिसका निर्माण कार्य द्रुतगामी गति से चल रहा है। 2024 मकर संक्रांति तक श्री रामलला अपने दिव्य गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। राममंदिर फैसले के बाद सरकार ने फरवरी 2020 में ट्रस्ट का गठन किया। ट्रस्ट के बाद जो सबसे बड़ी चुनौती थी कि भव्य मंदिर का शिला पूजन और उसका प्राथमिक स्ट्रक्चर तैयार करना था। उस समय हनुमान की भूमिका में अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज झा यहां मौजूद थे। उन्होंने बड़ी ही तत्परता से सभी काम पूरा करवाया। इस समय वह पंचायती राज विभाग में निदेशक है। अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आए हुए थे। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने उनका स्वागत किया। साथ ही रामलला के दर्शन-पूजन पश्चात चल रहे मंदिर निर्माण के कार्यों को भी दिखाया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी व इंजीनियर भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के उपरांत अनुज झा ने श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास महाराज से उनके आश्रम पर भेंट-मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। महंत जयराम दास ने कहा कि श्रीराम आश्रम में चल रहे “साधनाश्रम“ का कुछ समय पूर्व उन्होंने उद्घाटन किया था आज उसका निरीक्षण कर बड़े खुश नजर आए । जब राममंदिर का ऐतिहासिक फैसला आया था। तो उस समय अनुज झा अयोध्या के जिलाधिकारी थे। इनके शासनकाल में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन पूजन किया और मंदिर निर्माण की आधारशिला भी रखा था। राष्ट्रपति का भी कार्यक्रम बड़े जोर शोर उत्साह संपन्नता के साथ करवाए थे स तीन दीपोत्सव उन्होंने अपने कार्यशाला में ऐतिहासिक मनाया आज रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। अयोध्या का इतिहास अनुज झा को याद रखेगा। क्योंकि राममंदिर निर्माण के साथ उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। जिस समय अयोध्या की स्थिति बिगड़ सकती थी। उस समय श्री झा की सूझबूझ और सामाजिक ताने-बाने से परिंदा भी यहां पर नही मार पाया और अयोध्या खुशहाल रही। अयोध्या को निकटतम से जानने वाले समाजसेवी या अन्य लोग आज भी पूर्व डीएम अनुज झा को याद करते और चाहते हैं कि फिर एक बार पुनः वह जिले की बागडोर संभालें।
: शतरंज प्रतियोगिता में सीजल वसीम व सौरभ को मिला प्रथम स्थान
Sat, Dec 3, 2022
कैरम में रुद्राणी जयसवाल व धर्मवीर वर्मा रहे प्रथम
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के क्रीड़ा विभाग में अन्तर्विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुक्रवार को कैरम, शतरंज व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन, स्टूडेन्ट एमिनिटी सेन्टर में किया गया। कुलपति बिग्रेड व कुलसचिव बिग्रेड म्यूजिकल चेयर पुरुष प्रतियोगिता में कुलपति बिग्रेड से डॉ दीपक कुमार वर्मा प्रथम स्थान तथा कुलसचिव बिग्रेड के श्री अमित वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में महिला वर्ग में कुलपति बिग्रेड से डॉ प्रियंका सिंह प्रथम स्थान तथा कुलसचिव बिग्रेड से श्रीमती मधुबाला द्वितीय स्थान पर रही अंतर विभागीय कैरम (महिला) प्रतियोगिता मैं रुद्राणी बीए की छात्रा ने प्रथम स्थान तथा बीएससी की छात्रा श्वेता द्विवेदी द्वितीय स्थान प्राप्त की इसी क्रम में पुरुष वर्ग के धर्मवीर वर्मा, एम ए प्रथम स्थान तथा नवनीत कुमार तिवारी, एमबीए के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंतर विभागीय शतरंज (महिला) प्रतियोगिता मैं सीजल वसीम, एम. पी.एड. की छात्रा ने प्रथम स्थान तथा काजल पांडेय एम. ए. द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में पुरुष वर्ग के सौरभ एम.एस.सी. प्रथम स्थान तथा हिमांशु कसौधन बीटेक के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंतर विभागीय शतरंज वा कैरम प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रोफेसर तोहिना वर्मा तथा कुलपति व कुलसचिव बिग्रेड की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रो राजीव गौड़ जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया निर्णायक में के रूप में राघवेंद्र तिवारी, कुमार मंगलम सिंह, वरुण सिंह, आदर्श सिंह, समीर पटेल रहे। क्रीडा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दिनांक 3 दिसम्बर को छात्र छात्रा वर्ग में बैडमिंटन और कुलपति कुलसचिव ब्रिगेड के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस अवसर पर डॉ दिनेश सिंह, डॉ स्नेहा पटेल,अमितेश पंडित, अनुराग सोनी, डॉ मोहन तिवारी, डॉ राजेश सिंह, आलोक मिश्रा, संतोष मौर्य,देवव्रत सिंह, आशुतोष सिंह राणा, मनीष यादव, आयुषी याशिनी दीक्षित , मुकुल द्विवेदी, गौरव सिंह, आनंद मौर्या , महेंद्र शुक्ल, कन्हैया सहित और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।