Thursday 21st of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कृषि मंत्री ने निकाय चुनाव की रणनीति व तैयारियों की ली जानकारी 

बमबम यादव

Sun, Dec 11, 2022

नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ की बैठक

अयोध्या। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान उन्होने महानगर की संगठनात्मक स्थिति, चुनाव को लेकर बनायी गयी रणनीति व तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नगर निगम चुनाव के प्रभारी भी है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है। संचालन समिति लगातार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों व उसके क्रियान्वयन की समीक्षा करें। प्रत्येक पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरे सामथ्य से करना चाहिए। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर गम्भीरता से चर्चा हुई। कृषि मंत्री संचालन समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारें में सवाल भी पूछे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, देवेश तिवारी, प्रमोद साहू, राम कुमार सिंह राजू उपस्थित रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें