: जीव मात्र का कल्याण भगवत भजन से होगा: अयोध्या दास
Wed, Feb 23, 2022
अयोध्या। अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक अयोध्या में भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का दिव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रख्यात कथावाचक महंत अयोध्या दास जी अपने श्रीमुख से रामकथा की अमृत वर्षा कर रहे है। कथा के द्धितीय दिवस पर कथाव्यास महंत अयोध्या दास जी ने कहा कि जीवन जीना सीखना है तो श्री रामायण से सीखो और मरना सीखना है तो भागवत गीता से सीखो। त्रिवेणी संगम में गंगा, जमुना, सरस्वती का मिलन होता है। मिलन में गंगा जमुना तो दिखाई देती हैं लेकिन सरस्वती को कोई नहीं देख पाता, सरस्वती को देखने के लिए कई बार प्रयास करने पड़ते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती। इसी तरह गीता में विज्ञान, वैराग्य और भक्ति है, लेकिन विज्ञान और वैराग्य तो दिखाई देता है लेकिन भक्ति नहीं दिखाई देती, भक्ति को देखने के लिए लीन होना पड़ता है।
व्यासपीठ का पूजन यजमान श्रीमती राजेश्वरी श्री परमेश्वर वैष्णव ने किया।कथा के शुभारंभ मे खाक चौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, श्रीमहंत कृष्ण गोपाल दास, महंत श्री पुजारी रामचरण दास, महंत परशुराम दास, महंत धर्मदास, महंत अयोध्या दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत कमलादास रामायणी, महंत विजयरामदास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सपाईयों ने किया जनसंपर्क
Wed, Feb 23, 2022
रामनगरी अयोध्या में महंत बालयोगी रामदास ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया इसमें मुख्य रूप से अयोध्या विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा आगामी 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उत्सव जैसा माहौल है स उन्होंने कहा अयोध्या में जिस तरह से व्यापारियों युवाओं और जनता के बीच में उत्साह दिखाई दे रहा है इसे देख कर लग रहा है कि जो अत्याचार इन्होंने व्यापारियों और यहां की गरीब जनमानस को अयोध्या से उजाड़ने का काम किया है यही जनता इनकी जमानत जप्त कर देगी और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी बैठक में सभी नेताओं ने आगमन की तैयारी को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। तो रामनगरी अयोध्या में करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने नगरी में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवारों को लेकर जुलूस निकाला जो रामनगरी के रोड पर समाजवादी पार्टी के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। महंत बालयोगी रामदास महाराज ने युवा दिलों की धड़कन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक स्वागत होगा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण को श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जय शंकर पांडे, पार्षद हाजी असद बाबू छेदी सिंह, जाकिर हुसैन पाशा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, सचिव शक्ति जायसवाल, गणेश पांडे, राम बक्स यादव असलम पठान, मुकेश यादव, आशीष पांडे दीपू आकाश यादव शिवांशु तिवारी , विजय यादव, के पी सिंह राकेश पांडे, रवि आजाद डॉ अनुराग आनंद यादव सुल्तान अंसारी, संतोष मिश्रा, नीटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
: भाजपा शासन में संविधान तक सुरक्षित नहीं : आर.के. चौधरी
Wed, Feb 23, 2022
बीकापुर विधानसभा में सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के समर्थन में हुआ विशाल जनसभा, जुटे हजारों लोग, लगें अखिलेश यादव गब्बर भैया जिंदाबाद के गगनभेदी नारे
सोहावल-अयोध्या। वर्तमान भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है। अब भाजपा शाशन में संविधान भी सुरक्षित नही है। संविधान की रक्षा के लिए प्रदेश में सपा की सरकार लाना जरूरी है। उक्त उद्गार आज बीकापुर विधानसभा स्थित बड़ा गांव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक बड़ी जनसभा में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने व्यक्त किया।
आरके चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा दलित, पिछड़ों के साथ ही साथ सर्व समाज एकजुट होकर वर्तमान यूपी सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि सपा सरकार आने पर क्षेत्र में किसी भी कमजोर वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा। इसलिए आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर सपा को मजबूत करें । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता राम खेलावन दादा एवं संचालन पूर्व प्रधान विरेंद्र यादव ने किया। इस जनसभा में हजारों लोगों के जुटने से जबरदस्त माहौल बन गया। चारों तरह हजारों समर्थक लगातार अखिलेश यादव गब्बर भैया जिंदाबाद के गगनभेदी नारा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधान सभा प्रभारी एजाज़ अहमद, जिला पंचायत सदस्य अजय रावत, प्रधान राम चंद्र रावत, शरद पासवान, पप्पू पासी, दयानंद पासी, अशोक पासी, ज्ञान पासी, जय सिंह यादव, अवधेश गोस्वामी, रिंकू रावत, जोखू राम, जित रावत, रामचेत यादव,घ् औरौनी पासवान, कल्लू पासी, गोलू, पासी, रंजीत कुमार पासी, सुनील कुमार पासी, राजू कुमार गौड़, अमित कुमार पासी, अजय कुमार पासी, सूरज कुमार पासी, सतीश कुमार पासी, राम धोक रावत, पवन रावत, सोमनाथ रावत, श्रीराम कोरी, जोखू लेखपाल, जगन्नाथ पासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।