: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा 20 को
Fri, Feb 18, 2022
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 फरवरी को रुदौली कस्बे में 11ः00 बजे रुदौली विधानसभा व बीकापुर विधानसभा कि संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगे सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदौली कस्बे में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे श्री यादव ने बताया कि बीकापुर विधानसभा के प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर व रुदौली बिधानसभा प्रत्याशी आनन्दसेन यादव संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करेंगे श्री यादव ने बताया कि अयोध्या जनपद 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीतेगी सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए दोनों विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं सभी में उत्साह का माहौल है जिससे लगता है विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला सचिव वसी हैदर गुड्डू वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव पूर्व सभासद राम भजन यादव बृजेश यादव आदि लोग सभा स्थल का निरीक्षण किया स
: रुदौली के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहा रुदौली का लाल 'रुश्दी'
Thu, Feb 17, 2022
जिनको बैसाखियों की जरूरत, वो करते हैं गठबंधन, बसपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अब्बास अली जैदी
क्षेत्र में जनसम्पर्क करते बसपा प्रत्याशी
लोगों से मिलतें रुश्दी मिंया
अपने घर के लाड़ले के लिए रुदौली वासियों ने खोला अपने दिल का दरवाजा, कहा बाहरियों से रुदौली को होगा बचाना
रुदौली विधानसभा क्षेत्र में बसपा से रुश्दी ने बिगाड़ा सपा भाजपा का समीकरण
रुदौली, अयोध्या । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले रुदौली सरजमीं के लोकप्रिय नेता अब्बास अली जैदी रुश्दी के लड़ने से समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का चुनावी समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया है। इसके पीछे रुश्दी को लेकर क्षेत्र की जनता का असीम प्यार दुलार ही है। कल तक जो बात रुश्दी मिंया कह रहे थे कि इस बार स्थानीय जनप्रतिनिधि होना चाहिए वही बात अब रुदौली की अवाम भी बोलने लगी। रुदौली की जनता कह रही है रुदौली के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहा रुदौली का लाल। जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि इस बार कोई गलती नही होगी। वह अपना ही जनप्रतिनिधि चुनेंगे। रुदौली वासियों का रुश्दी मिंया के प्रति ये अपनापन ये साफ संदेश दे रहा है कि जनता ने अपने महबूब नेता के लिए अपने दिलों के दरवाजे को खोल दिया है। रुश्दी मिंया अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगातार क्षेत्र में घर घर जनसम्पर्क कर रहे है। अब्बास अली जैदी रुश्दी मिंया बसपा सुप्रीमो मायावती के सुशासन व कार्यों के बल पर अपनी जीत मान रहे है। साथ ही वह भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे है। रुश्दी कहते है कि आज भी लोग मायावती जी के सरकार की प्रशंसा करते है। भाजपा सरकार केवल लूट व गुण्डागर्दी व मजहबी नफरत के नाम से जानी जाती है।
रुश्दी मिंया ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में बीएसपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसमें ये दो चरण निकल चुके हैं, इसका बड़ा योगदान होगा। हमारे गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है। हम लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। गठबंधन तो लोग कर रहे हैं, जो अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे थे। जिनको बैसाखियों की जरूरत थी, उन लोगों ने गठबंधन किया है। बसपा प्रत्याशी रुश्दी मिंया ने कहा कि विधानसभा 2007 में जितनी सीटें आयी थी, उससे कहीं ज्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। बहनजी ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले बेराजगारी दूर करेंगे।
: संतो ने सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान को दिया ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद
Wed, Feb 16, 2022
कहा, हाजी फिरोज खान गब्बर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं
जनसंपर्क में लोगों के मिल रहे प्यार से गदगद हो उठे सपा प्रत्याशी गब्बर
सपा प्रत्याशी गब्बर का चुनाव हुआ मजबूत, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
सोहावल,अयोध्या। बीकापुर विधानसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। रामनगरी के साधु संत इस बार खुलकर समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर का समर्थन कर रहे है। रामनगरी के साधु संत गब्बर को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि हाजी फिरोज खान गब्बर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। सोहावल स्थित सपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक साधु-संतों के साथ अपना आशीर्वाद देने आये महंत दिलीप दास जी महाराज ने व्यक्त किया। संतोष दास जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से सिर्फ किसान, नौजवान ही नहीं बल्कि संत समाज भी पीड़ित है वर्तमान भाजपा सरकार ने मठ, मंदिरों पर भी टैक्स लगा दिया है।
महंत दिलीप दास महाराज जी ने अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन हाजी फिरोज खान गब्बर को देते हुए बीकापुर की जनता से चुनाव जिताने की अपील की। इस मौके पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर, महंत दिलीप दास जी महाराज, संतोष दास जी महाराज, हरीश चंद्र दास नागाजी, कविराज दास जी, महाराज रामचंद्र जी, स्वामी दिलीप दास जी, साधु हरिदास जी, बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, जय सिंह यादव, शोभाराम पांडेय, सोनू तिवारी, विजय तिवारी फूल चंद तिवारी, अवधेश गोस्वामी, मनोज पाण्डेय, संकटा निषाद, राम चेत यादव, राम चंदर रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।