: खाक चौक में श्रीराम कथा महोत्सव मंगलवार से
Mon, Feb 21, 2022
व्यासपीठ से मानस मर्मज्ञ प्रख्यात कथावाचक महंत अयोध्या दास के मुख से होगी रामकथा की अमृत वर्षा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक जो सिर्फ अयोध्या तक ही नही पूरे भारत वर्ष में जिसकी शाखा मंदिर है। वहां 22 फरवरी दिन मंगलवार से श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पूरे भारत से साधु संत महंत व साधक अयोध्या आ गये है। इस कथा महोत्सव में व्यासपीठ से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा प्रख्यात कथावाचक महंत अयोध्या दास जी महाराज करेगें। रामकथा 22 से लेकर 2 मार्च तक समय 2 बजे से 6 बजे तक चलेगा। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती राजेश्वरी श्री परमेश्वर वैष्णव है। कथा प्रवक्ता महंत अयोध्या दास जी महाराज ने बताया कि परमपूज्य सद्गुरुदेव श्रीमहंत प्रहलाद दास जी महाराज के पावन स्मृति में यह श्री रामकथा महोत्सव हो रहा है। जिसमें पूरे भारत से श्रीमहंत , महंत महामंडलेश्वर व संत साधक आ रहे है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महंत अयोध्या दास महाराज ने कल यानि मंगलवार को दोपहर 2 बजे समारोह पूर्वक होगा। इस मौके पर श्रीमहंत कृष्ण गोपाल दास महंत धर्मदास आदि लोग मौजूद रहे।
: सीएम योगी का भी बदला नाम बने बुलडोजर बाबा: अखिलेश यादव
Sun, Feb 20, 2022
महंत बालयोगी रामदास ने किया शंखनाद, गूजा अखिलेश यादव जिंदाबाद का गगनभेदी नारा
रुदौली से आनंद सेन यादव व बीकापुर से फिरोज खान गब्बर सहित जनपद की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को जिताने की अपील की
रुदौली विधानसभा में जनसभा करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर क्या सियासी हमला
बसपा के प्रत्याशी रहे चौधरी शहरयार अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ थामा सपा का दामन
अयोध्या। रुदौली विधानसभा में जनसभा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर निशाना साधा । उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में छपे एक खबर के हवाले से कहा जो अब तक दूसरों का नाम बदलते थे अब उनका ही नाम बदल गया है और नया नाम है बुलडोजर बाबा । इसको लेकर अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली।
यूपी में तीसरे चरण पर मतदान समाप्त हो चुका है लेकिन राजनीतिक नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है । बात अब चुनावी बयान बाजी से आगे बढ़कर व्यक्तिगत हो गए हैं और अब एक दूसरे पर व्यक्तिगत टीका टिप्पणी का दौर शुरू हो गया है । दरसल आज अयोध्या के रुदौली विधानसभा में अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं 12 बजे सोकर उठता हूं मेरी और उनकी दीवार सटी हुई है इसलिए मैं भी रात और दिन में पड़ोसी पर नजर रखता हूं और जब मैं देखता हूं तो उस तरफ से रुक-रुक कर धुआं उठता दिखाई देता है।
अयोध्या के रुदली विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजी का सबसे प्रतिष्टित अखबार है । अभी जिन साथियों ने अखबार पढ़ा होगा अभी गांव में नहीं पहुंचा होगा लेकिन हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे यह जो मुख्यमंत्री दूसरों का नाम बदलते थे नाम बदलते थे रंग बदलकर अपना नाम बताते थे इस बार अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित अखबार ने उनका नाम बदल दिया उनका नया नाम रखा है बाबा बुलडोजर । मैंने नहीं रखा है पत्रकार साथियों यह गलती मत करना यह नाम मैंने नहीं रखा है मैंने सुबह अंग्रेजी का अखबार पढ़ा इतना अच्छा लगा कि जो दूसरों का नाम बदलते थे। इस बार उनका नाम भी बदल गया नाम बुलडोजर बाबा है अब और हमारे पूज्य संत यहां बैठे हैं सब संतो के अलग-अलग नाम होते हैं तो सोचो जैसे ही तीसरे चरण का मतदान खत्म होने जा रहा है इनका नाम अपने आप बदल गया है और जिस समय वोट पड़ेगा उत्तर प्रदेश की सरकार बदल जाएगी।इस मौके पर सपा प्रत्याशी रुदौली आनंद सेन यादव, सपा प्रत्याशी बीकापुर हाजी फिरोज खान गब्बर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, चेयरमैन जब्बार अली, चौधरी शहरयार,महंत आनंद दास, महंत बालयोगी रामदास, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव,ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव, इन्दूसेन यादव, एजाज अहमद, केके पटेल, बलराम मौर्या, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, समाजसेवी अनीत शुक्ला, लड्डू लाल यादव, राम अचल यादव, अवधेश यादव, रामबक्श यादव,सपा नेता आशिक यादव, रवि यादव, छात्र संघ अध्यक्ष आभास कृष्ण कान्हा, कपूर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: अखिलेश के स्वागत को रुदौली बेताब, कार्यकर्ताओं में है जबरदस्त उत्साह
Sat, Feb 19, 2022
रुदौली की सरजमीं पर ऐतिहासिक होगी अखिलेश जी की जनसभा: आनंद सेन
रुदौली व बीकापुर विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में हो रही जनसभा
जनसभा के बाद सपा के पक्ष में पांचों विधानसभाओं में एक लहर चलेगी जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा: गंगा सिंह यादव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल रुदौली में समाजवादी पार्टी के रुदौली प्रत्याशी पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव व बीकापुर विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के समर्थन में संयुक्त रुप से एक जनसभा करेंगे। सूफियाना मोहल्ले में आयोजित इस जनसभा की तैयारियों के लिए आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनसभा स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। श्री यादव ने बताया कि कल पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद समाजवादी पार्टी के पक्ष में पांचों विधानसभाओं में एक लहर चलेगी जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी पांचो विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान प्रत्याशी व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पूरे प्रदेश में लहर चल रही है और यहां की भी सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि रुदौली के सूफियाना मोहल्ले में आयोजित जनसभा के लिए आज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और लोगों से यह अपील किया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में पहुंचे और उनके विचारों को सुनें। इस अवसर पर
मुख्य रूप से चेयरमैन जब्बार अली, विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, रईस खान, बाबूराम गौड, जय सिंह यादव, चौधरी बलराम यादव, मो कमर राइन, मो अपील बबलू, रंजीत रावत, राम नरेश गुप्ता, रिजवान रसूल, मो अली, अंसार अहमद, अनिल यादव बबलू, शब्बीर अहमद, उमेश यादव, डॉ पुष्कर यादव, मोहम्मद आरिफ, सोनू खान, सुरेश इंसान, डॉ घनश्याम यादव, उत्तम कुमार, आशिक यादव, कपूर यादव, ओपी पासवान, रामचंद्र यादव, अवनीश प्रताप सिंह, जगन्नाथ यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, निहाल अख्तर, विजय शंकर यादव, मुकीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।