: तबरेज़ व फैज़ान सहित सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
Sat, Feb 19, 2022
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा के प्रयास से बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष तबरेज़ व फैजान खान सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने सभी को झंडा देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई,इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के अत्याचारी शासन,व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है,आज सभी वर्ग के लोग बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं यही युवा 2022 में फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया की पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में विनीत कुमार कनौजिया, मोहम्मद समीर,तौसीफ, शाहरुख, तौसीफ ओवैस मोहम्मद सैफ, आर्यन पांडे ,मंगल तिवारी, सचिन पाठक हर्षित पाठक मुशीर खान,शाहवेज़, आलोक सोनी मोहम्मद ताबिश दीपांशु तिवारी अनुभव तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम , पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा, राष्ट्रीय सचिव मुलायम यूथ ब्रिगेड इमरान खान,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी आवेश खान ,गौरव पांडे , प्रतीक पांडे ,अनिल यादव , ईशा कुरैशी,शाहबाज लकी सहित आदि लोग मौजूद थे।
: चरण दर चरण साइकिल पर पड़ रहे वोट,आ रहे अखिलेश: लीलावती
Fri, Feb 18, 2022
कहा, दो चरणों के चुनाव में जनता का उत्साह समाजवादी पार्टी के पक्ष में रहा अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है
जनता को सपा मुखिया अखिलेश यादव से है उम्मीद, घोषणा पत्र वचन पत्र के रुप में जारी, वह जनता के हित का है, सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं जो भी कहा है करके दिखाया है
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अयोध्या विधान सभा के गांव चांदपुर ,डाभा सेमर,अकवारा, सनेथू ,अंजना बनके गांव,में जनसंपर्क करते हुए सनेथू एवं चांदपुर में चौपाल लगाकर जनता को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में लगाकर जनता उत्साह के साथ साइकिल का बटन दबाएं है अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है। श्रीमती कुशवाह ने कहा कि लोगों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही उम्मीद है जो घोषणा पत्र जारी हुआ है वह जनता के हित का है कहा कि सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं है।जो भी कहा है करके दिखाया है। श्रीमती प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री , महिलाओं को 1500 प्रति माह समाजवादी पेंशन, पांच साल राशन फ्री,साथ में एक लिटर देशी घी , सरसों का तेल, चीनी भी ,मिट्टी का तेल भी मिलेगा। बेटियों को कन्या विद्या धन ,बच्चों को लैपटॉप ,किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा, एवं छुट्टा जानवरों से फसल बचाने के लिए उपाय किया जाएगा । साथ में महिला सभा की जिला अध्यक्ष आस्था सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए अयोध्या के पांचों विधान सभा सीट जिताकर लखनऊ भेजा जाएगा। चौपाल में। रामचंद्र मौर्य, नरेंद्र देव मौर्य, भीमल कुशवाहा, पंकज यादव, राजाराम यादव, ओमप्रकाश मौर्य, लक्ष्मी मौर्य, रेखा यादव, सुनरा यादव, गीता मौर्य, राधा यादव आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। एवं सरकार बनने का संकल्प लिया।
: सपा प्रत्याशी गब्बर के पक्ष में जनता से अपील करेगी बामसेफ
Fri, Feb 18, 2022
बामसेफ के एक दर्जन पदाधिकारियों ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर की जीत सुनिश्चित कराने के लिए बाम सेफ रात दिन मेहनत करेगी उक्त उद्गार आज केंद्रीय चुनाव कार्यालय सोहावल पर बामसेफ के एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ पहुंचे मंडल कोऑर्डिनेटर दीपक नारंग ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार मैं बाबा साहब का संविधान खतरे में है अब बाबा साहब के अनुयायियों की जिम्मेदारी बनती है कि इस संविधान विरोधी सरकार को हटाने के लिए बीकापुर विधानसभा से हाजी फिरोज खान खबर को भारी मतों से चुनाव जिताएं। इस मौके पर बामसेफ युवा मोर्चा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर बृजेश रावत, प्रदेश सचिव अमरनाथ चौधरी, इंद्र कुमार राजवंशी, विशाल रावत, विवेक श्रीवास्तव, राम जी सावन, मुनव्वर हुसैन ने सपा प्रत्याशी अपना समर्थन देते हुए अखिलेश यादव जी को मंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधान सभा प्रभारी एजाज़ अहमद, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राम चेतत यादव, जगजीवन पटेल, शरद पासवान, प्रदीप यादव फौजी, अशोक कुमार, अवधेश गोस्वामी, अमित लाल वर्मा, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, अशोक यादव, राकेश यादव, दयाशंकर भारती आदि मौजूद रहे।