: हाजी फिरोज खान के लिए बीकापुर ने बिछाये पलक पावड़े
Fri, Feb 11, 2022
विधानसभा क्षेत्र में जनता का मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन
पूर्व प्रमुख फिरदौस खान क्षेत्र में सपा प्रत्याशी गब्बर के लिए प्रचार करते हुए जनता का आशीर्वाद लेते
चारो तरह समाजवादी पार्टी के पक्ष में चल रही बयार, भाजपा व बसपा प्रत्याशी हुए हताश निराश
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की बयार अयोध्या नगरी भी पहुंच गई है। जाट लैड़ की ये बयार अपने आप में बहुत कुछ कहती नजर आ रही है। चारों तरफ चल रहे चुनावी चक्कलस में जाट मुस्लिम के बने समीकरण से समाजवादी पार्टी को बढ़त हासिल होने की बात हो रही है। इसी सब बीच में अयोध्या के पांचों सीट पर समाजवादी पार्टी को जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। बात अगर हम बीकापुर विधानसभा की करें तो सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर की लोकप्रियता के आगे भाजपा व बसपा प्रत्याशी हताश निराश दिख रहें है। गब्बर को मिल रहे जन समर्थन से धीरे धीरे पिक्चर साफ होती दिख रही है। पिछले चुनाव में गब्बर का बसपा में होने का बहुत ही जोरदार फायदा होता दिख रहा बसपा के परम्परागत वोटरों में अच्छी खासी सेंधमारी हाजी फिरोज खान गब्बर कर रहे है। अगर ये सही हो तो गब्बर ऐतिहासिक जीत के ओर अग्रसर है। सपा प्रत्याशी के पक्ष में बीकापुर विधानसभा में चारों तरह नुक्कड़ सभा चौपाल में वोटर खुलकर बोलना भी शुरु हो गये है। बीकापुर विधानसभा में जब से गब्बर सपा प्रत्याशी बन कर आये है तभी से पूरी विधानसभा सुर्खियों में। इसके पीछे कही न कही हाजी फिरोज खान गब्बर की लोकप्रियता ही है। गब्बर के साथ उनके भाई पूर्व प्रमुख फिरदौस खान लगातार परिश्रम कर रहे है। हम यू कह सकते है कि फिरदौस गब्बर की चुनाव कमान अपने हाथों में ले रखी है। सुबह से लेकर देर रात प्रचार प्रसार के साथ लोगों के सुख दुख में भी शरीक हो रहे है। आज बीकापुर विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ तब आ गया। जब अभी कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पिछड़े के नेता बलराम मौर्या ने गब्बर को समर्थन करते हुए अपना नाम वापस लिया।बलराम मौर्या ने बाकायदा एक प्रेसवार्ता बुलाकर ये ऐलान किया कि वह अयोध्या की पांचों सीट जीताकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को देगें। सपा नेता बलराम मौर्या ने भी बीकापुर से अपना नामांकन किया था। सपा मुखिया के कहने के बाद बलराम मौर्या ने अपना नामांकन वापस लेते हुए सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के पक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए उनको जिताने की हुंकार भरी। बलराम मौर्या ने कहा कि अयोध्या के सभी सीटों पर वह सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बलराम ने कहा कि गब्बर को जिताने के लिए वह दिन रात एक कर देगें। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बलराम मौर्या का अभिनन्दन करते हुए समाजवादी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र और वचन पत्र बताते हुए कहा कि समाजवादी जो कहते है वो करते है हमने करके भी दिया है आगे भी सारे वचनों को पूरा करेंगे। गंगासिंह यादव ने सिलसिलेवार सभी वचनों को दोहराते हुए समाजवादी सरकार बनाने की अपील की। सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
: भाजपा के वादे 'जुमले' हैं और वो जनता को 'झांसा' देते हैं: बालयोगी
Thu, Feb 10, 2022
रुदौली बाबू जी कर्म स्थली रही, बाबू जी हमेशा यहां के लोगों के सुख दुख में साथ रहे मै भी बाबू जी के बतायें मार्ग पर चलता हुआ सभी के मान सम्मान के लिए संघर्ष करता रहूंगा: आनंद सेन यादव
करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास कहते हैं कि इस बार पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर अखिलेश जी का नाम, निशान चुनाव लड़ रहा है
अयोध्या। अयोध्या जनपद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव को समाजवादी पार्टी ने रूदौली से प्रत्याशी बनाया।आनंद सेन यादव रुदौली से अपना नामांकन दाखिल करते ही बधाईयों का ताता लग गया। रामनगरी अयोध्या से समाजवादी पार्टी के लिए तूफानी प्रचार कर रहे करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर ने पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव का जोरदार स्वागत किये। रुदौली सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव ने कहा मै महाराज जी का बहुत आभारी हूँ। मुझें हमेशा महाराज का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने नेता सपा मुखिया का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा अखिलेश जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा रहूंगा। रुदौली की महान जनता ने हमेशा हमारे परिवार का साथ दिया है आगे भी देगी। रुदौली बाबू जी कर्म स्थली रही है। बाबू जी हमेशा यहां के लोगों के सुख दुख में साथ रहे। मै भी बाबू जी के बतायें मार्ग पर चलता हुआ सभी के मान सम्मान के लिए संघर्ष करता रहूंगा। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि जनता इस बार अखिलेश जी के तरह आशा भरी निगाह से देख रही है। आज प्रथम चरण का मतदान हो गया जिससे अखिलेश जी भारी मतों से जीत रहे है। आनंद सेन ने दावा करते हुए कहा कि आज जो 50 सीटों पर मतदान हुआ है उससे 45 सीट अकेले समाजवादी पार्टी गंठबंधन जीत रही है। सपा प्रत्याशी आनंद सेन का अभिनन्दन करते हुए समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड स्टार प्रचारक करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास कहते हैं कि इस बार पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर अखिलेश जी का नाम निशान चुनाव लड़ रहा है। ये मान ले कि समी सीटों पर अखिलेश जी चुनाव लड़ रहे है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। बालयोगी महंत रामदास महाराज ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा। बालयोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे जुमले हैं और वो जनता को झांसा देते हैं। महंत रामदास ने कहा किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि जिनके वादे जुमले हैं बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते है। वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र। उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। इस मौके पर महंत आनंद दास महंत कन्हैया दास सपा नेता आसूं यादव आशिक यादव अनिल यादव बबलू कपूर जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहें।
: हनुमानगढ़ी में हुआ अखाड़े का वार्षिक भंडारा
Thu, Feb 10, 2022
जुटे रामनगरी के साधु संत, संतो का गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास व महंत डा महेश दास ने किया स्वागत
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमानगढ़ी में प्रति वर्ष होने वाले बड़ा भंडारा आज समारोह पूर्वक हुआ। यह भंडारा माघ शुक्ल पक्ष नवमी यानि आज गुरुवार को बड़े ही हाव भाव के साथ हुआ। जिसमें रामनगरी अयोध्या से साधु संत समेत हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के वरिष्ठ नागा तीत सहित पूरे नागा साधु शामिल हुए। यह आयोजन हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के पावन सानिध्य में सम्पादित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संचालक हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास जी रहें। महंत डा महेश दास ने बताया कि यह भंडारा प्रतिवर्ष माघ शुक्ल पक्ष नवमी को होता है। भगवान श्री सीताराम जी के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व समस्त पूर्वाचार्यों की पावन स्मृति में यह आयोजन होता है। जो हमारे गुरुदेव परमपूज्य गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में होता है। जिसमें हनुमानगढ़ी समेत पूरी रामनगरी के साधु संत शामिल होते है। सभी का आदर सत्कार किया जाता है। विशाल भंडारे की व्यवस्था में गद्दी नशीन जी के शिष्य मामा दास लगे रहें। कार्यक्रम में मुख्य रुप से दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के बिंदुगाद्याचार्य स्वामी महंत देवेन्द्रप्रसादाचार्य,दिग्म्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास,चौबृजी मंदिर के महंत बृजमोहन दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत मुरली दास,महंत रामकुमार दास, महंत इंद्र देव दास, महंत सत्यदेव दास, महंत त्रियुगी दास, महंत नन्दराम दास, संजय शुक्ला,अभय दास, प्रेममूर्ति कृष्ण कांत दास समेत बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहें।