Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अव्यवस्था फैलाने वालों के सपने नहीं होंगे पूरे : डॉ. दिनेश शर्मा

बमबम यादव

Sat, Jun 4, 2022

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने महंत नृत्गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह का किया उद्घाटन

अयोध्या। सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कानपुर दंगे को लेकर कि कुछ लोग अव्यवस्था फैलाने के सपने देखते हैं। उनके सपने चूर-चूर होंगे। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि कानपुर में बवाल करने वाले दोषियों को दंडित करने का काम शुरू हो गया है।श्री शर्मा ने कहा कि 57 ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिसमें यूपी नंबर वन है। पहली बार भारत में प्रदेश को यह स्थान मिला है। सांप्रदायिक दंगा हो, जातीय दंगा हो, क्षेत्रीय दंगा हो या हुड़दंग हो। अब यह सब पिछले जमाने की बात है। अब प्रदेश में कानून का राज है। चारों तरफ प्रदेश का विकास हो रहा है। जनता सब देख रही है।इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का 84 वें जन्मोत्सव महोत्सव का उद्घाटन डॉ दिनेश शर्मा ने किया। यह महोत्सव दस दिनों तक चलेगा।महोत्सव के संयोजक महंत कमलनयन दास महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की देखरेख विहिप प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा जी कर रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें