Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, संतों ने याद किया कृतित्व

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा 3 सितंबर को होगा समारोह, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शंखनाद, घंटा-घड़ियाल व स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत : रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

शंखनाद, घंटा-घड़ियाल व स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

जिले की सीमा से सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत स्थलों पर बने भगवा मंचो खूब सजाया गया था। सभी स्वागत स्थल पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा का कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।  इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्नेह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा। इससे पहले जिले की सीमा रानीमऊ पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। यहां विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’,  अखंड प्रताप सिंह डिम्पल व जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महोली में विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रामनगरी में रामाय होटल पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय महामंत्री का ऐतिहासिक स्वागत किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। प्रथम महापौर ने राष्ट्रीय महामंत्री को गदा भेंट किया।  स्वागत करने वालों में कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे,  शिवम शुक्ला, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा,  मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी, देवता पटेल, विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह राजू, रमाकांत यादव, राजमणि यादव, करूणाकर पाण्डेय, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, कप्तान तिवारी, अरूण तिवारी, गौतम पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, राम मोहन भारती, अवधेश तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें