Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: काशी के बाद रामनगरी में जनप्रतिनिधियों का होगा जमावड़ा

बमबम यादव

Fri, Dec 17, 2021

रामनगरी में देश भर से आ रहे मेयर का होगा ऐतिहासिक स्वागत: ऋषिकेश उपाध्याय
भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या दौरे के बाद अब देशभर के 50 मेयर भगवान श्री रामलला के दरबार में लगायेंगे हाजिरी 


अयोध्या। भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या दौरे के बाद अब देशभर के 50 मेयर भगवान श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। 18 दिसंबर को सभी मेयर एक साथ माँ सरयू के आरती पूजन कर राम मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखेंगे। जिसको लेकर रामनगरी अयोध्या में भव्य स्वागत किये जाने की तैयारी की गई है।काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन में देश भर के जनप्रतिनिधियों का आगमन के बाद भगवान श्री रामलला के दर्शन भी कर रहे हैं। पूर्व में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में 8 प्रदेशों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर रहे। और अब देश भर के महानगरों के महापौर भी श्री रामलला का दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 17 दिसंबर को देर शाम सभी महापौर अयोध्या के पंचशील होटल पहुंचेंगे। और 18 दिसंबर को सुबह सरयू आरती कर हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे जिसके बाद परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण की तैयारियों को भी देखेंगे।अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। जिसमें देशभर के हमारे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए और वह दो दिन पूर्व अयोध्या में थे। इस संबंध में 17 दिसंबर को वहां मेयर कॉन्फ्रेंस है। इस कार्यक्रम के पश्चात 18 दिसंबर को देश भर से मेयर आये है। वह अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन करेंगे। नगर निगम और अयोध्या के नागरिक यहां के स्वागत के लिए तैयार हैं यहां पर सभी महापौर का भव्य स्वागत किया जाएगा। वही कहा कि अयोध्या के सौभाग्य का विषय है जो माननीय मोदी जी ने भारत के सभी तीर्थ क्षेत्रों का आज आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव लौट आया है इस उद्देश्य से देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू जी पर आरती पूजन करेंगे। उसके बाद पुनः वापस काशी जाएंगे अयोध्या आने वाले मेयरों की संख्या 50 होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें