पंचान पट्टी उज्जैनिया के श्रीमहंत संदीप दास का संतों ने किया अभिनंदन : श्रीहनुमत कथा मंडपम् में भव्य सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, महंत कल्याण दास ने संतों का सम्मान किया
admin
Mon, Aug 3, 2026
पंचान पट्टी उज्जैनिया के नवनिर्वाचित श्रीमहंत संदीप दास का संतों ने किया अभिनंदन
श्रीहनुमत कथा मंडपम् में भव्य सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, महंत कल्याण दास ने संतों का सम्मान किया
सनातन धर्म एवं हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए पूर्वाचार्यों द्वारा निर्धारित नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप सेवा कार्य करेंगे: महंत संदीप दास
अयोध्या। पंचान पट्टी उज्जैनिया श्रीहनुमानगढ़ी के नवनिर्वाचित श्रीमहंत संदीप दास जी महाराज के श्रीमहंत पद पर अभिषेक के उपरांत रविवार को श्रीहनुमत कथा मंडपम् में भव्य सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महंत कल्याण दास जी महाराज ने किया। समारोह में हनुमानगढ़ी अखाड़े एवं अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों से बड़ी संख्या में संत-महंतों, श्रद्धालुओं एवं गृहस्थों ने सहभागिता कर नवनिर्वाचित श्रीमहंत का अभिनंदन किया।श्रीमहंत संदीप दास जी महाराज ने कहा कि वे सनातन धर्म एवं हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए पूर्वाचार्यों द्वारा निर्धारित नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने संत समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी व्यक्त किया। अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास जी महाराज ने कहा कि हनुमानगढ़ी का प्रत्येक संत भगवान हनुमान की सेवा के लिए समर्पित है और उन्हें विश्वास है कि श्रीमहंत संदीप दास सभी संतों के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत संदीप दास अखाड़े की गौरवशाली परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे तथा उन्हें संत समाज का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अखाड़े के महासचिव महंत सत्यदेव दास जी महाराज ने भी उन्हें योग्य, सरल एवं परंपरानिष्ठ संत बताते हुए शुभकामनाएं दीं। श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत डॉ महेश दास ने कहा कि संदीप दास महाराज परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।कार्यक्रम के संयोजक महंत कल्याण दास जी महाराज ने उपस्थित संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जैनिया पट्टी के नवनिर्वाचित श्रीमहंत अपने पूर्वाचार्यों की परंपराओं और आदर्शों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। समारोह में अखाड़े के श्रीमहंत मुरली दास, तीनों अनि अखाड़े के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, महंत धर्मदास, सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत राजेश दास पहलवान, महंत बलराम दास, महंत राम करण दास, महंत अजीत दास, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास,महंत राजू दास, पुजारी रमेश दास, विवेक दास, मामा दास, सूर्य भान दास, मनीराम दास, अधिकारी छविराम दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत सीताराम दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, महंत शशिकांत दास, पूर्व मंत्री ललई यादव, पवन पाण्डेय, सपा नेता हरेन्द्र यादव,रवि यादव अवधेश यादव सहित हजारों की संख्या में संत-महंत, भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन