Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बधाई भवन के पूर्वाचार्य को संतो ने किया नमन

बमबम यादव

Thu, Dec 23, 2021

अयोध्या। रामनगरी के सद्गुरु बधाई भवन के साकेतवासी महंत जानकीशरण महाराज की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मंदिर में मनाई गई।
इस दौरान उनके कृपा पात्र शिष्य वर्तमान पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण महाराज के द्वारा मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया। साथ ही गुरु महाराज जानकीशरण की प्रतिमा का अभिषेक पूजन पंचामृत अभिषेक किया गया। विशेष पूजन अर्चन के साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वर्तमान महंत राजीव लोचन शरण महाराज ने कहा कि महाराज जी की कृपा हम पर हैं। गुरु महाराज धार्मिक विद्वान के साथ ही अयोध्या के अच्छे व निर्मल छवि के परमार्थी गौ संतसेवी विद्यार्थी सेवी संत रहे। उनकी महिमा अनंत रही है। उनके द्वारा ही मंदिर का विकास कराया गया। उनके भक्तगण देश विदेश में है और हिंदू धर्म व कीर्ति का विस्तार कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें पूरी अयोध्या के संत महंत शामिल रहे और प्रसाद ग्रहण किये।कार्यक्रम में महंत वैदेही बल्लभशरण महाराज, महंत बृजमोहनदास, महंत मैथिलीरमणशरण, अधिकारी राजकुमारदास, महंत जनमेजयशरण महंत छोटू शरण, महन्त राम भूषण दास कृपालु, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत गिरीशदास, महंत सत्येंद्रदास वेदांती, पार्षद आलोक मिश्र, भाजपा नेता विशाल मिश्र, भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित पूरी अयोध्या के धर्मगुरु संत महंत भक्तगण हजारो की संख्या में शामिल रहे। मन्दिर के वर्तमान सद्गुरु महन्त राजीव लोचन शरण महराज ने सभी परम्परागत तरीकें से स्वागत सम्मान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें