Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान रामलला टाट से अब ठाठ में पहुंचे, हम सभी को गर्व है: डा प्रज्ञा भारती

बमबम यादव

Sun, Dec 19, 2021

विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को तीर्थों में दर्शन पूजन करायेंगे: विधायक संजय शुक्ला

रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज का आशीर्वाद लेती कागशिला पीठाधीश्वर महंत डा प्रज्ञा भारती जी जीजी राम सरकार व नागा रामलखन दास
विधायक संजय शुक्ला रसिक पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लेते

राम भक्तों ने रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महराज का लिया आशीर्वाद, भगवान रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। श्री राम के मंदिर शिलान्यास के बाद कोरोना संक्रमण की गति जैसे धीमी पड़ी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। देश के कोने कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं इतना ही नहीं कई प्रदेश की सरकारें और मंत्री विधायक भी अपने क्षेत्र से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अयोध्या ला रहे है। इसी क्रम में इंदौर के 1 नंबर से विधायक संजय शुक्ला के संयोजन और  प्रख्यात कथावाचिका महंत प्रज्ञा भारती जी के मार्गदर्शन में उनके क्षेत्र के 600 श्री राम भक्तों को अयोध्या में राम लला के दर्शन पूजन के लिए लाया गया। अयोध्या पहुंचने के बाद इंदौर का जत्था रसिक पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ा स्थान महंत जनमेजय शरण जी महाराज के स्थान पर पहुंचा जहां सभी भक्तों को दोपहर का प्रसाद पवाया गया। उसके बाद सभी लोग एक साथ प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन किए।
कागशिला पीठाधीश्वर महंत डा प्रज्ञा भारती जी जीजी राम सरकार ने बताया कि मै श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महन्थ नृत्य गोपाल दास महराज की कृपा प्राप्त शिष्या हूँ। हमारे आराध्य भगवान रामलला 500 सौ के लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद मन्दिर में पधारे है। स्वतंत्र रूप से अब दर्शन प्राप्त हो रहा है जिसे देखने के लिए इंदौर से 6 सौ राम भक्त आये हुए है। दर्शन प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य कर रहें है।विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र से ऐसे ही 600 लोगों को एक साथ लगातार प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या लाता रहूंगा। विधायक ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तीर्थों में दर्शन पूजन करायेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार 17 बार व अयोध्या श्रद्धालुओं को लेकर आयेंगे। रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महराज ने आये हुए सभी राम भक्तों का स्वागत अभिनन्दन कर उन्हें भंडारे में प्रसाद वितरण कर अपना आशीर्वाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें