Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मोदी व योगी के नेतृत्व में अयोध्या का हो रहा सर्वांगीण विकास : ऋषिकेश

बमबम यादव

Sat, Dec 18, 2021

विभिन्न प्रांतों के महापौरों ने परिवार सहित अयोध्या में किया दर्शन पूजन

अयोध्या। आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों के अयोध्या दर्शन के उपरांत देश के विभिन्न प्रांतों के महापौरों ने परिवार सहित शनिवार को अयोध्या में दर्शन पूजन किया। काशी में अयोजित महापौरों के सम्मेलन के बाद वे सभी अयोध्या आए। कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा मणिपुर से आए महापौरों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। राम लला, हनुमान गढ़ी तथा सरयू दर्शन के उपरान्त एक निजी होटल नगर निगम अयोध्या द्वारा सम्मान व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।स्वागत समारोह में अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा मोदी और योगी जी के नेतृत्व में अयोध्या का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में भव्य राममंदिर के शिलान्यास के उपरान्त अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पर्यटकों की आगमन से अयोध्या में रोजगार तथा व्यापार के नये अवसर सृजित हो रहे है। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। आने वालें श्रृद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या का विकास किया जा रहा है।पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अयोध्या की महिमा और गरिमा के अनुसार यहां का विकास हो रहा है। देश विदेश के पर्यटक अयोध्या आ रहे है।   महापौरों में कनार्टक के मैसूर की सुनंदा नेथरा, देवनगरे के एसटी वीरेश, तुमकुर की बीजी कृष्णनप्पा, मैगलोर के प्रेमानंद शेट्टी, बिहार पुरनिया की सविता देवी, यूपी अमरोहा के शशि जैन, जम्मू के जम्मूसिटी की सीएम गुप्ता, हरियाणा हिसार के गौतम सिरदाना, पंचकुला के कुलभूषण, गुडगांव की मधु, गुजरात के बीनाबेन ए कोठारी, कीर्तिबेन हितेशभाई सहित अन्य महापौर शामिल रहे। इससे पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आये हुए महापौरों को स्मृति चिन्ह, रामनामा व रामलला का प्रसाद देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह व शशि भूषण राय ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें