Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: योगी सरकार में राम के नाम पर अधिकारी और नेता लूट रहे हैं: पवन

बमबम यादव

Thu, Dec 23, 2021

पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने प्रेस कांफ्रेंस कर अधिकारियों की जमीन खरीद मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा 
भोलेनाथ की नगरी काशी को लूटा और अब राम की नगरी में लूट मचाने आए हैं,एमपी अग्रवाल जो पहले डीएम थे और अब कमिश्नर बन कर लूट कर रहे हैं
अयोध्या। जमीन खरीदारी में अधिकारियों के नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता तथा उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मंत्री ने कहा योगी सरकार में राम के नाम पर अधिकारी और नेता लूट रहे है। सपा नेता तथा पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने प्रेस वार्ता में ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध जताई नाराजगी। कहा कि योगी सरकार के अधिकारी राम-राम जपते हैं। एमपी अग्रवाल जो पहले डीएम थे और अब कमिश्नर बन कर लूट कर रहे हैं।पहले वाले डीएम अनुज कुमार झा ने अभी अपने अधिकारियों के नाम जमीनें खरीदी।गरीबों को धमका कर उन्हें डरवाकर उनकी जमीनें अधिकारियों ने ली है और उसके नाम पर दलाली भाजपा नेताओं ने की है।नगर आयुक्त विशाल सिंह का बगैर नाम लिए तंज कसते हुए पवन पाण्डेय ने कहा हरिश्चंद्र का चोला पहने पहले भोलेनाथ की नगरी काशी को लूटा और अब राम की नगरी में लूट मचाने आए हैं।टैक्स के नाम पर साफ -सफाई के नाम पर न जाने कितने टैक्सों के नामों पर पर पिछले 2 वर्षों से अयोध्या में लूट की जा रही है।पूर्व राज्यमंत्री ने कहा दर्जनों बार अयोध्या मुख्यमंत्री आए हैंl और उनके अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं तो नैतिकता के आधार पर बाबा को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें