Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राष्ट्रवाद महोत्सव में योगी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने का लिया गया संकल्प

बमबम यादव

Sat, Jan 1, 2022

2024 तक भारत अवश्य बनेगा हिंदू राष्ट्र: जगतगुरु परमहंस

मंचासीन जगद्गुरु परमहंस आचार्य

परमहंस ने बताया 5लाख ईसाई और 20 लाख मुस्लिम हिंदू बनने को है तैयार जल्द होगी घर वापसी

अयाेध्या। रामनगरी की आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट में आयोजित राष्ट्रवाद महा महाेत्सव में याेगी आदित्यनाथ काे फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। शनिवार काे सभी ने एक स्वर से याेगी के नाम पर मुहर लगाई। सर्वप्रथम स्वस्ति वाचन के साथ महा महाेत्सव का शुभारंभ हुआ। तदुपरांत राम दरबार सहित 33 कराेड़ हिंदू देवी-देवताओं का विशेष रूप से आवाहन किया गया। उसके बाद भगवन्नाम संकीर्तन और हिंदू पूजन हुआ। फिर सभी काे एक साथ हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाभक्तमाल महंत काैशलकिशाेर दास महाराज माैजूद रहे। राष्ट्रवाद महा महाेत्सव की अध्यक्षता करते हुए तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा कि हम सब साैभाग्यशाली हैं जाे अयाेध्या में निवास कर रहे हैं। अयाेध्या धामाें का अधिपति है। पहले देश का नाम आर्यावर्त था। उसके बाद दुष्यंत पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा। देश के लिए हम सबकाे एकजुट हाेना पड़ेगा। अगर राष्ट्र नही रहेगा। ताे हम कहां रहेंगे। इसलिए राष्ट्रवाद हम सबके लिए बहुत जरूरी है। जनता ने सही ढंग से समर्थन दिया। ताे  2024 तक भारत अवश्य हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। इसके लिए पीएम माेदी और सीएम याेगी का रहना बहुत  जरूरी है। सब लाेग याेगी काे फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। उनका समर्थन करें। पूर्ण बहुमत की प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएं। र्क्याेंकि राष्ट्र हित में माेदी-याेगी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि घर वापसी के लिए 5 लाख ईसाई एवं 20 लाख मुसलमान तैयार हैं। जाे हमारे सम्पर्क में हैं और घर वापसी करने काे पूरी तरह से तैयार हैं। असद्दुदीन ओवैसी एक बयान पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने भरे मंच से कहा माेदी भी रहेंगे और याेगी भी रहेंगे। लेकिन ओवैसी नही रहेगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी काे एक जूता मारने पर 5 हजार का इनाम है। जाे व्यक्ति जितना जूता मारेगा। उसे उतना इनाम मेरी तरफ से दिया जायेगा। ओवैसी का जीभ काटने वाले काे 5 लाख और सर कलम करने वाले काे 5 कराेड़ रूपये इनाम दिया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास देवमुरारी बापू ने कहा कि राष्ट्रवाद के लिए भेदभाव मिटाकर हम सबकाे एक हाेना पड़ेगा। तभी राष्ट्र की व हमारी रक्षा हाे सकती है। तभी धर्म की रक्षा हाेगी। राष्ट्रवाद हम सबके लिए बहुत जरूरी है। सीएम याेगी अगेन 2022 की मुहिम चलाने वाले स्वामी ओम प्रकाश ने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हाे रहा है। काशी विश्वनाथ का कायाकल्प बदल गया है। अब मथुरा की तैयारी है। जगतगुरु की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी काे दुष्यंत पुत्र सम्राट भरत का फाेटाे उपहार स्वरूप भेंजा गया। महा महाेत्सव में नवनिर्माण हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंकल हिंदू, सीएम अगेन के डॉ. गाेविंद, नवनिर्माण हिंदू सेना राष्ट्रीय संगठन मंंत्री मुकुल भार्गव, अजय सिन्हा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर काफी संख्या में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के लाेग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें