Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीजानकी महल ट्रस्ट में दुल्हा दुल्हिन सरकार को लगा छप्पन भोग,धूमधाम से मना रामकलेवा

बमबम यादव

Fri, Dec 10, 2021

मिथिला पद्धति से भगवान श्रीराम को दुल्हा सरकार व किशोरी जी को बेटी के रुप में पूजन करतें है

अयोध्या। रामनगरी में पिछले पांच दिनों से चल रहे राम विवाह महोत्सव में आज आखरी दिन कलेवा का कार्यक्रम किया गया। जिसमे भगवान राम और तीनो भाइयो को उपहार देकर विदाई के समय गाली देकर विदा किए जाने का कार्यक्रम किया गया। भगवान की जनक पूरी से विदाई के लिए महिलाएं भगवान राम के अचर धराई किया गया जिसमें दूरदराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान राम सभी भाइयो को विभिन्न प्रकार के उपहार दिया गया। इसके साथ ही विदाई कार्यक्रम के दौरान भगवान के भजनों पर श्रद्धालुु झूमते नाचते रहे।
श्रीजानकी महल ट्रस्ट में मिथिला पद्धति से भगवान श्रीराम को दुल्हा सरकार व किशोरी जी को बेटी के रुप में पूजन करतें है। महल के ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया कहते है कि हमारे यहां से साल मे एक ही बार दुल्हा सरकार के रुप में भगवान श्रीराम रथ पर सवार होकर मंदिर से निकलते है उसके बाद भगवान के विग्रह का भव्य विवाह प्रधान मंदिर में होता है। उन्होंने बताया कि विवाह महोत्सव का समापन छप्पन भोग कुवर कलेवा के साथ होता है जिसमें भगवान के स्वरुपों को कलेवा कराया जाता है व युगल सरकार को छप्पन भोग लगता है। इस अवसर पर ट्रस्टी दिलीप सुल्तानिया नीता सुल्तानिया अरुण सुल्तानिया नरेश पोद्दार सहित जानकीमहल परिवार मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें