Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सेवा दिवस के रुप में मना महंत कल्याण दास का जन्म दिवस

बमबम यादव

Thu, Dec 9, 2021

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के साकेतवासी पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत रमेश दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत कल्याण दास महाराज का जन्म दिवस उनके शिष्य महंत बृजेश दास व परिकरों ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। महंत बृजेश दास के अगुवाई में श्रीराम अस्पताल में फल व भोजन वितरण किया गया तो वृद्धा आश्रमों व कुष्ठ आश्रमों में फल भोजन व ठंड के बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। महंत बृजेश दास रामायणी ने बताया कि आज गुरुदेव महंत कल्याण दास महाराज का जन्म दिवस है इसको हम सभी लोग सेवा दिवस के रुप में मना रहे है। जिसमें लोगो को फल व भोजन वितरण किया गया साथ बेसहारों व गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में देरशाम विशिष्ट संतो का सम्मान व भोजन प्रसाद होगा। इस मौके पर रवि यादव, हरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें