: आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान रामनगरी के हजारों बंदरों को करायेगा भोजन
Wed, Oct 30, 2024
आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान रामनगरी के हजारों बंदरों को करायेगा भोजनअयोध्या के बंदरों की सेवा हुई शुरु,मिलेगा भोजन: रामानुजाचार्यफिल्मस्टार अक्षय कुमार ने यह सेवा ससुर सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी माता अरुणा और पिता हरिओम को समर्पित करते हुए किया शुरुहनुमान जयंती के पहले हनुमान जी महाराज ने अपनी सेना के भोजन की व्यवस्था की है मैं अक्षय कुमार को साधुवाद देता हूं: महंत संजय दासअयोध्या। रामनगरी में पहली बार हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जयंती के एक दिन पूर्व से नित्य प्रति आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में हजारों बंदरों को भोजन कराएगा, जिसका शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य, तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज व हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने बंदरों को केला खिलाकर अयोध्या में घूम-घूम कर बंदरों की सेवा करने वाली गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा फिल्मस्टार अक्षय कुमार के सहयोग से प्रारंभ हुई है और उन्होंने इस सेवा को अपने ससुर सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी माता अरुणा और पिता हरिओम को समर्पित करते हुए किया है। जगद्गुरु राघवाचार्य ने बताया कि अयोध्या चमक रही है सज रही है और अयोध्या की शोभा अयोध्या के मंदिर है इसलिए उनकी व्यवस्था की गई है बहुत अच्छी पहल है। इसी के साथ अयोध्या के बंदरों की भी सेवा शुरु हुआ है,जिसमें नित्य बंदरों का भोजन कराया जायेगा। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बहुत अच्छा कार्य है और निश्चित ही इससे अयोध्या के बंदर खुशहाल रहेंगे और उनकी भी सेवा होनी चाहिए क्यों कि वह हनुमान जी के प्रतिनिधि हैं। महंत संजय दास ने कहा कि हनुमान जयंती के पहले हनुमान जी महाराज ने अपनी सेना के भोजन की व्यवस्था की है मैं अक्षय कुमार को साधुवाद देता हूं और उनके माता-पिता, ससुर का आशीर्वाद उनके ऊपर बना रहे ऐसी कामना करता हूं। इस दौरान हनुमान जी महाराज के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, प्रिया गुप्ता, शिबू मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा,रोहित शर्मा, मनोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
: कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं: आशुतोष राणा
Wed, Oct 30, 2024
कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं: आशुतोष राणायुग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव का छाया उल्लाससंतों को आज रामकिंकर सम्मान से किया जायेगा सम्मानितअयोध्या।युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव,श्रीरामायणम् आश्रम ट्रस्ट,परिक्रमा मार्ग में श्रीरामायणम् आश्रम की अध्यक्षता पंडित रामकिंकर महाराज की मानस पुत्री उत्तराधिकारी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया जा रहा है। प्रतिदिन पंडित रामकिंकर जी महाराज का पूजन किया जा रहा है साथ ही वह नित्य नए फूल बंगले में विराजमान हो रहे हैं। मंगलवार को मानस गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अखंडानंद महाराज के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर श्रवणानंद सरस्वती महाराज वृंदावन से और मुख्य वक्ता के रूप में स्पष्ट वक्ता उच्च कोटि के साहित्यकार, प्रभु श्री राम और रामचरितमानस पर खुलकर अपना वक्तव्य रखने वाले आशुतोष राणा आश्रम में पहुंचे दीदी मां ने दोनों महापुरुषों को सम्मानित किया।महामंडलेश्वर श्रवणानंद महाराज ने कहा कि पहली बार मैं महाराज जी के तपोस्थली श्रीरामायणम् आश्रम में पहुंचा मैं धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि मैं महाराज जी का दीक्षित शिष्य हूं और मैं जो कुछ हूं महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद से हूं। मेरा जीवन सन्यासी का है लेकिन आज जो कुछ महाराज जी के ही आशीर्वाद से हूं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जितने वक्त बोल रहे हैं वह महाराज जी का जूठन प्रसाद बता रहे हैं। आशुतोष राणा ने कहा कि महाराज श्री अवतार पुरुष थे मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके शत जयंती महोत्सव में बुलाया गया, यह कार्य भी गुरु कृपा से संभव हुआ है। मुझे कर्म क्षेत्र से राम के क्षेत्र में बुलाया गया सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जहां कथा होती है वहां हनुमान जी रहते हैं लेकिन कैसे रहते हैं यह महाराज श्री ने बताया की हनुमान जी पवन पुत्र हैं और जो भी व्यक्ति या भक्ति कथा श्रवण करता है उसके स्वाश मैं विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहां की महाराज जी ने सभी को सत्य से परिचित कराया इसीलिए मैं उनकी ही कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं। शाम के सत्र में दीदी मां ने मानस पाठ करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया और बताया कि देवरी गांव में निरंतर 1478 शनिवार को माना चर्चा और गुरुदेव के विचारों को प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है मैं सभी को साधुवाद देता हूं। बुधवार को संत सम्मेलन में सुबह 10 बजें प्रमुख रूप से राम कथा के सरस वक्त मुरारी बापू श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के अन्य प्रमुख संत सम्मिलित होंगे और प्रमुख व्यक्तियों को रामकिंकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
: जीवन का एक ही लक्ष्य हो समाज का स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले: सुरेंद्र चंद्र शर्मा
Mon, Oct 28, 2024
जीवन का एक ही लक्ष्य हो समाज का स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले: सुरेंद्र चंद्र शर्माश्री राम कथा को नया आयाम देने वाले युग तुलसी स्वामी रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव में रामचरितमानस के सरस वक्त डॉ सुरेंद्र चंद्र शर्मा ने अपने विचार रखेंअयोध्या। श्री राम कथा को नया आयाम देने वाले युग तुलसी स्वामी रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव,श्रीरामायणम् आश्रम ट्रस्ट,परिक्रमा मार्ग, जानकी घाट श्रीअयोध्या धाम में परम विदुषी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के संयोजन में आज रविवार को रामचरितमानस के सरस वक्त डॉ सुरेंद्र चंद्र शर्मा ने युग तुलसी अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी जी के बारे में मां दीदी जी के सामने कुछ कहूं तो यह सूर्य भगवान को दीपक दिखाने जैसा होगा लेकिन पूंजी दीदी मां और नए युग को परिवर्तन करने वाले स्वामी रामकिंकर जी महाराज ने समाज को जो दिया है उसका प्रचार प्रसार निरंतर युवाओं में होता रहे यही प्रयास हम कर रहे हैं और उनके वचनों को अमृत मानकर उनका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि समाज स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले।
परम विदुषी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर ने बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या के महापौर गिरीश त्रिपाठी महाराज सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर करेंगे। गुरु जी का पूजन होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा और शाम के सत्र में विष्णु सहस्त्रनाम का पूजन होगा और यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। दीदी मां ने बताया कि कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े लोगों का आना प्रारंभ हो गया है। यह उत्सव 28 से प्रारंभ होकर 1 नवंबर तक चलेगा।