Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमत लला को लगा छप्पन भोग, रामनगरी में छाया चहुंओर उल्लास

बमबम यादव

Tue, Apr 8, 2025
हनुमत लला को लगा छप्पन भोग, रामनगरी में छाया चहुंओर उल्लास
पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ हनुमान बाग समेत विभिन्न मठ मंदिरों में मनाया गया राम जन्मोत्सव
साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज अयोध्या में शिद्दत से शिरोधार्य हुए हनुमानजी
रामजन्मोत्सव पर मंदिर में हुआ विशेष पूजन अर्चन, लगा भगवान को छप्पनभोग
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला का जन्म महोत्सव हनुमान बाग समेत विभिन्न मंदिरों में पूरी भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मनुष्य जीवन को कृतार्थ करने वाले सीताराम, सीताराम के कर्णप्रिय जप की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। अयोध्या के रामजन्मभूमि में भगवान रामलला विराजमान हो गए है,चारों ओर रामभक्तों में उत्साह है। जो भी अयोध्या दर्शन के लिए आता है हनुमानजी का जरूर करने जाता है। राम जन्मोत्सव पर हनुमान बाग में नवाह्पारायण का पाठ, रामकथा का दिव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन दिवस भगवान के जन्म महोत्सव के साथ हुआ। जन्म महोत्सव के अगले दिन यानी आज भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया संवारा गया है। रंग बिरंगी रोशनी वाली विद्युत झालरों से सजा मंदिर सभी भक्तों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। महोत्सव की अध्यक्षता भजनानंदी महंत जगदीश दास महाराज ने किया।साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है।कार्यक्रम में पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, समेत हनुमान बाग सेवा संस्थान से जुड़े शिष्य परिकर मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें