Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर हुए सम्मानित

बमबम यादव

Tue, Apr 8, 2025
महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर हुए सम्मानित
मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य के संयोजन में हुआ अयोध्या अलंकरण सम्मान समारोह
अयोध्या। महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर व कर्मियों को चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी का राजमहल बड़ास्थान में मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज के संयोजन में आयोजित अयोध्या अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज रहे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में की गई अफसरों व कर्मियों की सेवा सराहनीय है। श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अफसरों व कर्मियों के अलावा, सफाई मित्र, स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अफसरों में मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम चंद्रविजय सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर, एसपीसिटी मधुबन सिंह, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, सीआरपीएफ के कमांडेंट सुमित दुबे, एसपी यातायात एके सिंह, एसएसएफ के डिप्टीएसपी अभय मिश्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सीएमओ डॉ़ एसके बानियान, सहित छह सफाई मित्र भी शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें