: राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत कथा का छाया उल्लास
Thu, Dec 1, 2022
श्री सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में राधा मोहन कुंज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज
अयोध्या। रामनगरी के जानकी घाट स्थित नवनिर्मित भव्य श्री राधा मोहन कुंज मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक होगा। कार्यक्रम के सप्तम दिवस पर व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभु द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज कर रहे है। यह महोत्सव श्री सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। व्यासपीठ से राधामोहन शरण देवाचार्य जी ने कहा कि गिर्राज भगवान का पूजन करके इंद्र का मान मर्दन किया भगवान ने। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तो का सब कुछ सहन कर सकते है पर अपने भक्तो का अभिमान सहन नही कर सकते। देवों के राजा को अभिमान हो गया की हम सबसे बड़े देव है सब मेरी ही पूजा करे ब्रजबाशी कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को इंद्र का पूजन करते है। ब्रजबाशियों से भगवान ने कहा आज से इंद्रयज्ञ नही हम लोग अपने गोवर्धन का पूजन करे। मानो प्रभु चाहते की प्रकृति का पूजन होना चाहिए इस लिए इसलिए सभी ने गोवर्धन का पूजन किया। आगे कथा में जगद्गुरू जी ने रास लीला का दिव्य वर्णन जिसमे महारास में एक लाख गोपियों के बीच में अकेले गोबिंद ने रास किया। जिसको काम विजय लीला भी कहते है और अपने मामा कंस का वध कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन किया था। यही वजह है कि इस तिथि को कंस वध के तौर पर भी जाना जाता है। कृष्ण जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक मामा कंस का वध भी है। महंत राधामोहन शरण जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन लीलाओं से भरा हुआ है। उनके जन्म से लेकर अंतिम वक्त तक सभी कुछ उनकी लीला ही नजर आती है। कृष्ण जी का जन्म भी विकट परिस्थितियों में हुआ था जिसकी वजह दुष्ट मामा कंस ही था। एक भविष्यवाणी की वजह से राजा कंस अपने ही भांजे श्रीकृष्ण को मारना चाहता था, इसके लिए उसने कई प्रयास भी किए लेकिन आखिर में उसका अंत भगवान श्रीकृष्ण के हाथों से ही हुआ। गोबिंद का माता रुक्मणि जी के साथ गोविंद का विवाह संपन्न हुआ।आये हुए अतिथियों का स्वागत राधामोहन शरण देवाचार्य जी के शिष्य महंत सनत कुमार शरण ने किया। कथा में तुलसीदास जी की छावनी के महंत जनार्दन दास, वैदेही भवन के महंत रामजीशरण, डाड़िया मंदिर के महंत महामंडलेश्वर गिरीश दास, राम हर्षण कुंज से जुड़े संत राघव दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त मौजूद रहें।
: गुरु तेग बहादुर जी के महान शहीदी दिवस को समर्पित है निःशुल्क चिकित्सा शिविर:जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह
Thu, Dec 1, 2022
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेविंद धाम नजरबाग में गरीब, असहाय, कमजोर की सेवा निरंतर होती है: लल्लू सिंह
गरीब, असहायों व कमजाेर लाेगाें की मदद व सेवा होती रहनी चाहिए: मंडलायुक्त
शिविर में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह एवं नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल हुए शामिल, गुरु महाराज का लिया आशीर्वाद
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेविंद धाम नजरबाग में गुरूवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में तीन साै से ज्यादा लाेगाें की आंखों का निरीक्षण किया गया। अयोध्या आई हॉस्पिटल के डा. अशोक, डा.प्रवीन तिवारी एच आर पूजा जी और उनकी टीम द्वारा लाेगाें की आंखों की जांच कर उनका उपचार किया गया, खालसा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क दवा एवं चश्मा भी वितरित किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह एवं नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल ने शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरूद्वारे के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह जी, सेवादार नवनीत सिंह और फैजाबाद की साध संगत ने माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में गुरूद्वारा नजरबाग स्थित है। जब से नजरबाग का यह गुरूद्वारा यहां पर स्थापित हुआ है। तब से वह लगातार समाज की निरंतर सेवा करते हुए चला आ रहा है। यहां पर बराबर काेई न काेई सेवा का कार्यक्रम चलता रहता है, जिससे समाज का हित और गरीब, असहाय, कमजोर लाेगाें की सेवा हाे सके। यहां प्रतिदिन लंगर चलता है जाे श्रद्धालु बाहर से यहां आते हैं वह लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं। गुरूद्वारा नजरबाग जाे यह कार्य कर रहा है। वह समाज के हित में और बहुत ही पुण्य का काम है। गुरूद्वारा के जत्थेदार बाबा जी तथा प्रबंध कमेटी का कार्य प्रशंसनीय है जो गुरु परंपरा के मार्ग पे चल के सेवा करते है। उसका निर्वाहन गुरूद्वारा नजरबाग द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रकार का कार्य बराबर हाेते रहना चाहिए, जिससे गरीब, असहायों व कमजाेर लाेगाें की मदद हाे सके। नजरबाग गुरूद्वारा के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने बताया कि यह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गुरू तेगबहादुर जी महाराज के शहीदी दिवस काे समर्पित है। जिसका आयोजन खालसा फाउंडेशन की तरफ से किया गया इस कैम्प में सैकड़ों की संख्या में लाेग लाभांवित हुए। उन्होंने बताया कि खालसा फाउंडेशन गरीब, असहाय व कमजाेर जरूरतमंदों काे भाेजन, आदि उपलब्ध कराता है। फाउंडेशन की तरफ से कई सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। यह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प अयाेध्या-फैजाबाद की समूह साध संगत के सहयोग से लगाया गया।जत्थेदार बाबा जी ने शिविर को सफल बनाने व सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। आये हुए अतिथियों का स्वागत सेवादार नवनीत जी ने किया।
: मण्डलायुक्त ने श्रीराम एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
Thu, Dec 1, 2022
निर्माणाधीन बिल्डिंग का किया अवलोकन
अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा गुरूवार को अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भारतीय विमान पत्तन विभाग के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव कुलश्रेष्ठ के साथ रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुल्तानपुर की ओर से आने वाले फोर लेन अप्रोच रोड और फेज 2 का 900 मीटर का रनवे बढ़ाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने रनवे 30 एन्ड पर जो गांव स्थित है उसका भी संज्ञान लिया। इसके पश्चात इंजीनियर, इंचार्ज के द्वारा टर्मिनल बिल्डिंग आर्ट गैलरी में आने वाले सभी मॉडल व उसमें आने वाली सभी सुविधाओं से अवगत कराया। निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि का अवलोकन करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कराये तथा किसी कार्य में यदि बाधा आती है तो तत्काल अवगत कराये, जिससे उनका निराकरण तत्काल कर दिया जाए और सभी कार्य समय से पूर्ण हो जाये।