: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना हुई: अनूप चौधरी
Wed, Oct 26, 2022
रेल मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी पहुंचे अयोध्या किया श्री राम लला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन। मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से दीपोत्सव का कार्यक्रम सभी जनपद वासियों ने मिलकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ दिन रात मेहनत करके एक सफल और ऐतिहासिक कार्यक्रम सफल बनाने का कार्य किया वह सराहनीय है जिस का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है इतने ज्यादा दीपक दुनिया में कहीं नहीं जले थे। जनपद अयोध्या सभी अधिकारी गण साधु संतों को मैं स्वागत अभिनंदन करता हूं हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे ऐतिहासिक छड़ मे। देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जनपद पधारे और उन्होंने रामलला का दर्शन किया समूचे जगत के कल्याण की प्रार्थना की इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
: 15 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sun, Oct 23, 2022
अयोध्या: दिवाली की पूर्व संध्या यानी छोटी दिवाली के मौके पर राजा राम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से जगमगा उठी. इस पल के साक्षी देशवासियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी बने. इस दौरान राम भजनों के साथ रंगबिरंगी आसमानी आतिशबाजी ने हर किसी का मन मोह लिया. चलिए आपको इस वीडियो के जरिए उन खास लम्हों से रूबरू कराते हैं.
: सियाराम किला पर मेरे राम गाने की हुई धूमधाम लांचिंग
Sat, Oct 22, 2022
अयोध्या। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी लगभग पूरी हो रही है इसी दौरान मां सरयू के पावन तट पर स्थित सियाराम किला झुनकी घाट के पावन प्रांगण में मेरे राम बिगड़ी बना दो मेरे काम एल्बम का सॉन्ग मेरे राम की हुई लांचिंग। फिल्म के प्रोड्यूसर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सॉन्ग बहुत ही मधुर है और अयोध्या से इसकी लांचिंग भारत ही नहीं पूरे विश्व में से अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पुनर भव फिल्म का भी लांचिंग अयोध्या में होगा जिसमें यह मधुर सांग आप लोगों को सुनने को मिलेगा।
इसी दौरान एल्बम के हीरो और सिंगर बादल गोस्वामी ने सॉन्ग के बोल को गुनगुना करके सुनाया... दो अक्षर का नाम है ये पर जग है इसमें समाया, हार कर रघुनाथ मेरे मैं तेरी शरण में आया.. मेरे राम दूजा ना तेरो नाम मेरे राम मेरे राम बिगड़ी बना दो मेरे काम। गाने की बोल बहुत ही मधुर है और सुनने के बाद पूरे शरीर में भक्ति भावना और रोमांच उत्पन्न हो जाता है।इस दौरान एल्बम की हीरोइन तनुष्का शर्मा डायरेक्टर मनीष यश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस फिल्म में एक किरदार उदय सिंह ने भी निभाया है।