: राम मंदिर मार्ग पर चलेगा बुलडोजर, भक्तिपथ को खाली कराने के लिए प्रशासन ने कराई मुनादी
Sun, Oct 30, 2022
कार्तिक मेले की तैयारियों में जुटे व्यापारी हुए चिंतित, प्रशासन से मेला तक की मांगी मोहलत
अयोध्या। श्रृंगारहाट से रामजन्मभूमि मार्ग को भक्तिमार्ग के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो चली है। प्रशासन ने दुकानदारों को इस मार्ग को तत्काल खाली करने के लिए कहा है। खाली न करने पर 30 अक्टूबर रविवार को बुलडोजर चलाने की भी चेतावनी दी है। इसको लेकर शनिवार को प्रशासन द्वारा क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई। इस बीच एक नवंबर से शुरू हो रहे कार्तिक मेले की तैयारियों में जुटे व्यापारी चिंतित हो गए हैं और प्रशासन से मेला तक की मोहलत मांग रहे हैं।
भक्तिपथ निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मार्ग पर करीब 170 दुकानदार पूरी तरह से विस्थापित हो रहे हैं। जिनके दुकान के पीछे जमीन है, वे अपनी दुकानें पीछे बनवा रहे हैं। विस्थापितों को स्थापित करने का खाका भी प्रशासन ने खींच लिया है। ऐसे में भक्तिपथ मार्ग पर से अब तक जिन दुकानदारों ने अपना कब्जा नहीं हटाया है उनके लिए शनिवार को मुनादी कराई गई और तत्काल जगह खाली करने को कहा गया है।
अन्यथा की स्थिति में रविवार से बुलडोजर चलाने की भी चेतावनी प्रशासन द्वारा दी गई है। मेले को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने नई दुकान बनवाने के बाद भी छोड़ी गई पथ की भूमि पर आगे बढ़ाकर दुकान लगा रखी है। इसको लेकर प्रशासन सख्त नाराज है।
वहीं दूसरी तरफ कार्तिक मेला एक नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसकी तैयारी में जुटे दुकानदारों को प्रशासन ने झटका दिया है। उनसे तत्काल दुकानें हटाने व चयनित जगह को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। व्यापारी नेता नंदकुमार गुप्ता नंदू ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक पूरी तरह से विस्थापित हो रहे दुकानदारों की सूची नहीं दी गई है।
आशंका है कि पूर्ण रूप से ज्यादा दुकानदार विस्थापित हो रहे हैं, जबकि प्रशासन ने कम लोगों की ही सूची बनाई है।
: सरदार बल्लभ भाई पटेल का जयन्ती समारोह सोमवार को
Sat, Oct 29, 2022
अयोध्या। एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के प्रेणता भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री/गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का 147वीं जयन्ती समारोह बनके गांव आर.एन. पब्लिक स्कूल के प्रागंण (अबनपुर सरोह) निकट पूराकलन्दर से बिल्हरघाट रोड स्थित बनकेगांव चौराहा, अयोध्या में आगामी 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर अपरान्ह 04 बजे तक चलेगा, कार्यक्रम में अयोध्या जनपद के पटेल के अनुयायियों की भारी भीड़ के साथ ही साथ संत, महंत एवं समाजसेवी भाग लेंगे। शनिवार को यह जानकारी जयंती कार्यक्रम के आयोजक रामचन्दर वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अजीत वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डा. मुकेश वर्मा विभागाध्यक्ष क्रिडा विभाग डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध वि0वि0 अयोध्या, सह विशिष्ट अतिथि डा0 तरूण सिंह गंगवार इंजीनियर विभाग, डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध वि0वि0 अयोध्या एवं विशेष आमंत्रित सदस्यगण संजीव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, महंत उमाशंकर दास कबीर मठ जियनपुर, अयोध्या, डॉ0 प्रवेश कुमार वर्मा पूर्व जिलापंचायत सदस्य अयोध्या एवं मुख्यवक्ता रामचन्दर वर्मा होंगे। आयोजक रामचन्दर वर्मा ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर सभी उपस्थित लोगों को पूरे वर्ष धूमधाम से एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र के प्रेणता के रूप में मानाये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जायेगा।
: नंदिनी नगर में नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का हुआ भव्य शुभारंभ
Sat, Oct 29, 2022
तीन दिवसीय कुश्ती चैम्पियनशिप में पूरे देश से पहलवानों का हुआ जमावड़ा
रामनगरी के साधु संत पहलवानों को दे रहे आशीर्वाद, आये हुए अतिथियों के स्वागत में नंदिनी नगर परिवार जुटा
अरविंद केजरीवाल बड़ा चालाक, धूर्त और सिरफिरा: बृजभूषण शरण सिंह
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से महज 15 किलोमीटर दूर नंदिनी नगर पीजी कालेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किया गया है। इस कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश के टॉप टेन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कुश्ती चैम्पियनशिप में रामनगरी अयोध्या के साधु संत पहुंचकर पहलवानों को आशीर्वाद दे रहे है। शुभारंभ में हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत इन्द्रदेव दास, लक्ष्मणकिला के श्रीमहंत मैथली रमण शरण के शिष्य संत सूर्य प्रकाश शरण, हनुमानगढ़ी के मनीरामदास, मनोज दास, उपेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु मौजूद रहें। इन सभी को स्वागत में विधायक प्रतीक भूषण सिंह, करन भूषण सिंह, सुमित भूषण सिंह लगे रहे साथ ही सोनू सिंह, जेडी, अयोध्या प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी अपने टीम के साथ देखरेख कर रहे थे।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने अतीक अहमद की पत्नी और मुख्तार अंसारी के योगी जी ईमानदार वाले बयान पर कहा कि यह सब पुराने हिंदू हैं हम लोग जो पुराने हिंदू हैं उनका माइंड वास करने में जुटे हुए हैं कि भाई आप दूरी मत बनाओ नजदीक आओ वही मुस्लिम कैसे बन गए सवाल पर कहा कि वह लंबा विषय है परिस्थितियां रही हमारे जिले में ही बड़ी संख्या में मुस्लिम हुए है। मजबूत आदमियों को ज्यादा किया गया है। वैसे मजबूर ज्यादा किया गया है। वैसे यह सब पुराने हिंदू हैं भगवान राम के ही संतान है इनकी बुद्धि धीरे-धीरे ठीक हो रही है।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी और गणेश के फोटो वाले बयान पर कहा कि आप सोच सकते हैं कि कितना गंभीर सवाल उठाया है। यह जानते हुए कि जो चीज संभव नहीं है। इसीलिए मैंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल बड़ा चालाक, धूर्त और सिरफिरा है। इसको कुछ भी कह सकते हैं चालक भी है धूर्त भी है सिरफिरा भी है। वहीं आरजेडी के महासचिव महात्मा गांधी की फ़ोटो के बगल नोट पर लालू यादव की हो फोटो होनी चाहिए वाले बयान पर कहा कि दुनिया इसको मजाक में ले रही है दुनिया भी समझ रही है।