: विश्व की सबसे बड़ी रामलीला "अयोध्या की रामलीला" तोड़ेगी अपना रिकार्ड
Fri, Sep 16, 2022
25 से 5 अक्टूबर तक होगी अयोध्या की रामलीला
रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष ने डीएम-एसएसपी को दिया निमंत्रण
अयोध्या। गुरूवार को अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने ज़िला अधिकारी नीतीश कुमार व अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा जी को रामलीला का निमंत्रण दिया वि उन्हें अयोध्या की रामलीला के बारे में जानकारी दी । इसी के साथ उन्होंने बताया की यह रामलीला का तीसरा संस्करण है जो की अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद) के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है। हमारी कमेटी का एक ही उद्देश्य है की भगवान श्रीराम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं।। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है। इसमें गुफ़ी पेंटल नारद मुनि की भूमिका निभा रहे है, गिरजा शंकर राजा दशरथ श्रीराम के पिताश्री की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं। अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे। इस वर्ष अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। , रवि किशन केवट, विंदू दारा सिंह जी हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम , रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अयोध्या कि रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल,वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सत प्रकाश राणा ,सरंक्षक पवन वत्स ,उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी आदि मौजूद थे।
: रामलला सदन में रामानुजाचार्य कर रहे पितृसमर्चनम्
Fri, Sep 16, 2022
रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य कहते है कि पूर्वजों का संस्कार कराते हैं मार्गदर्शन
अयोध्या। सनातन धर्म में मान्यता है कि पितृपक्ष के 15 दिनों के दौरान परिवार को आशीर्वाद देने से स्वर्गवासी पितर की आत्मा धरती पर आती है। इसलिए उनके श्राद्ध के दिन आत्मिक शांति के लिए पिंडदान एवं तर्पण किया जाता है। पितरों का स्मरण कर श्रद्धा के साथ श्राद्धकर्म किया जाता है। धर्मगुरु रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पुत्रों को अपने पूर्वजों का पिंडदान, तर्पण एवं श्राद्ध के बाद ब्राह्मण भोज कराना चाहिए। लेकिन यदि पुत्र जीवति न हो तो पौत्र, प्रपौत्र या विधवा पत्नी भी श्राद्ध कर सकती है। पुत्र न होने की स्थिति में पत्नी का श्राद्ध पति करता है। यदि पिता के एक से अधिक पुत्र हैं तो सबसे बड़े पुत्र को ही श्राद्ध करना चाहिए। यदि सभी भाई अलग अलग रहते हैं तो सभी अपने अपने घर में श्राद्ध कर सकते हैं। संयुक्त परिवार के रूप में यदि सभी साथ रहते हैं तो एक ही जगह श्राद्ध करना चाहिए।
पितृपक्ष का समापन आश्विनी मास की अमावस्या को होगा। इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या करते हैं। रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी कहते हैं कि पूर्व की तरफ मुख करके देवता, उत्तर की तरफ मुख करके सप्त ऋषियों को नमन करने के बाद दक्षिण की तरफ मुख करके तीन बार आचमन करें। ततपश्चात पित्रों को जल तर्पण करना चाहिए। उंगली में पैंती और धोती पहने रहें। सुविधा एवं नियमानुसार बाल-दाढ़ी और खानपान का ख्याल रखें। अधिकतर लोग पितृपक्ष में रोजाना अपने पितरों के लिए तर्पण करते हैं तो कुछ लोग श्राद्ध की तिथियों पर पितरों के नाम से ब्राह्मणों को भोजन कराकर श्राद्ध करते हैं। श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों को आदरपूर्वक घर बुलाते हैं और उन्हें भोजन करवाकर यथासंभव दान-दक्षिण देकर विदा करते हैं।
: निर्वाणी, निर्मोही व दिगंबर अखाड़ा ने परमहंस आचार्य के समर्थन में भरी हुंकार
Fri, Sep 16, 2022
रामगुलाम दास बलुइया बाबा को संतो ने किया नमन
भारत काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आचार्य पीठ तपस्वी जी की छावनी में हुआ विश्व कल्याण सनातन धर्म संसद
अयोध्या। भारत काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आचार्य पीठ तपस्वी जी की छावनी रामघाट में विश्व कल्याण सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। सनातन धर्म संसद की अध्यक्षता करते तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने कहा कि 2023 के पहले यदि केंद्र सरकार भारत काे हिंदू राष्ट्र नही घाोषित करती है। ताे वह 7 नवंबर 2023 काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए अन्न-जल का परित्याग कर आमरण-अनशन करेंगे। इसके लिए सभी अखाड़ाें के संत-महंत उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में ईसाइयों के 157 व मुसलमानों के 57 देश हैं। लेकिन हिंदुओं का एक भी देश नही है। जब देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ। पाकिस्तान और बांग्लादेश मुसलमानों को मिल गया। जाे इस्लामिक राष्ट्र भी बन गया। इसलिए हिंदुस्तान काे हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए। परमहंसाचार्य ने बताया कि सनातन धर्म में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो, जनसंख्या नियंत्रण व समान नागरिक संहिता कानून जल्द लागू हाे, गाैहत्या बंद हाे, गाय काे राष्ट्र माता घोषित किया जाए आदि तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस पर सभी संत-महंताें ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी चाराें पट्टी समेत अन्यान्य प्रदेशों के संत-महंत, धर्माचार्य एवं महामंडलेश्वर सम्मिलित हुए। सनातन धर्म संसद काे महंत हरिवंश दास औलिया बापू गुजरात, संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, अखाड़े के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधवदास हनुमानगढ़ी, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी व निर्माेही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास, हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, हरिद्वारी पट्टी के महंत मुरली दास, हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बलराम दास, महंत नंदरामदास, महंत रामकुमार दास, महंत इन्द्रदेव दास, महंत सत्यदेव दास,पुजारी पार्षद रमेश दास, पहलवान राजेश दास, महंत अजीत दास, महंत राजूदास,संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास, तेरह भाई त्यागी के महंत रामस्वरूप दास ब्रह्मचारी वृंदावन, महंत एकनाथ महाराज महाराष्ट्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश दास ने किया। इस अवसर पर बड़ाभक्तमाल के महंत काैशलकिशाेर दास, महंत रघुवंश दास महात्यागी राजस्थान, महंत लघुराम दास मध्य प्रदेश,श्रीमहंत रामसुमिरन दास, भाेपाल, श्रावण कुंज महंत रामरूप शरण, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, श्रीमहंत रामलखन दास काेटा, श्रीमहंत श्याम सुंदर शास्त्री, फर्रुखाबाद, श्रीमहंत रामपदारथ दास शिमला, श्रीमहंत तुलसीदास खाकचाैक, महंत रामेश्वर दास शास्त्री सीकर, विरक्त आश्रम, महंत रामलाेचन शरण, महंत रामकिशाेर दास, राकेश पहलवान, नागा सूरज दास, उपेंद्र दास, कल्लू दास आदि संत-महंत व धर्माचार्य माैजूद रहे।