Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामराज्य के लिए बीजेपी का अंत जरूरी: शिवपाल यादव

बमबम यादव

Sun, Apr 2, 2023

कहा, राम राज्य तभी आएगा जब समाजवाद होगा बिना समाजवाद के रामराज्य नहीं होगा

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्य पर चलने वाले भगवान राम की विजय हो सकती है तो फिर अत्याचारी रावण का अंत ही होगा, जब अन्याय नहीं होगा तभी राम राज्य आयेगा

इटावा। सैफई के गींजा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमेशा अन्याय करने वालो का अंत हुआ है। सपा नेता ने कहा कि जब अत्याचारी रावण अन्याय कर रहा था तो राम ने आगे आकर उसका अंत किया। अन्याय रूपी रावण का तब तक अंत नहीं होगा तब तक रामराज्य नहीं आयेगा। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव गीजा गांव में दसवीं मेले को संबोधित कर रहे थे। 2024 के संसदीय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर किसानों मजदूरों और गरीबों के सबसे अधिक अहितकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा अन्याय करने वालों का अंत हुआ है, भगवान राम की विजय तब हुई थी। जब अत्याचारी रावण अन्याय कर रहा था तो राम आगे आए, अन्याय और अत्याचारी रावण जैसे लोगो का अंत हुआ।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्य पर चलने वाले भगवान राम की विजय हो सकती है तो फिर अत्याचारी रावण का अंत ही होगा। जब अन्याय नहीं होगा तभी राम राज्य आयेगा। राम राज्य तभी आएगा जब समाजवाद होगा बिना समाजवाद के रामराज्य नहीं होगा। सपा महासचिव ने कहा कि राम और धर्म के नाम पर कैसे समाज को बांटा जा रहा है जिसे जनता भली भांति समझ रही है। जनता राम और धर्म के नाम पर बांटने की बीजेपी की नीति पर अब फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिजली पानी का संकट लगातार गहराता हुआ चला जा रहा है। आलू,गेहूं और धान की कीमत किसानों को सही नहीं मिल रही है जिससे किसानों की दुर्गति बनी हुई है।
वहीं शिवपाल  यादव ने कहा कि महंगाई चरम है जिससे हाहाकार मचा हुआ है। जब-जब समाज या कहीं भी जुल्म और अत्याचार बढ़ा है तो उस अत्याचार और अन्याय की हार हुई है। निश्चित देख लेना कुछ समय बाद माहौल बनने लगा है। इस बेईमानी भ्रष्टाचार के खिलाफ और जितनी झूठी बातें कही गई है, उनके खिलाफ माहौल बनने लगा है। इसके साथ ही मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए शिवपाल ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार में कितने वादे किए गए यह हर कोई जानता है लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी बड़े अधिकारी रिश्वत नहीं लेते थे जब कि जानकारी होने पर रोकने का काम करते थे लेकिन आज आईएएस और आईपीएस अधिकारी सीधे रिश्वत लेने में जुटे हुए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें