Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण बने उप्र कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी हुई गठित

बमबम यादव

Wed, Feb 14, 2024

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास से करनभूषण सिंह ने लिया आशीर्वाद

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह को उप्र कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। करन इससे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, प्रदेश कुश्ती संघ की कमान अब तक बृजभूषण के ही हाथ थी।
नवाबगंज के नंदिनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में उप्र कुश्ती संघ की चुनावी प्रकिया संपन्न हुई। बतौर पर्यवेक्षक ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि परमेंद्र सिंह एवं डब्ल्यूएफआई के प्रतिनिधि एसपी देशवाल मौजूद रहे।
उप्र कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए करनभूषण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सुरेशचंद्र उपाध्याय को महासचिव, संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप, आनंद देव उपाध्याय एवं चंद्रविजय सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। अखंड प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें