Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भारतीय कुश्ती महासंघ से हटा निलंबन, UWW ने ले लिया बड़ा फैसला

बमबम यादव

Wed, Feb 14, 2024

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास पहुंचे बधाई देने उनके साथ फ्रांस से आई माता तुलसी देवी, रामदास जी भी रहे मौजूद

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पिछले साल अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था। अनुशासनात्मक चैंबर ने फैसला किया था कि उनके पास निलंबन लगाने के पर्याप्त आधार थे, क्योंकि महासंघ में कम से कम 6 महीने से यही स्थिति बनी रही।
बैठक में लिया बड़ा फैसला यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने निलंबन के अलावा समीक्षा के लिए 9 फरवरी को बैठक की और सभी तत्वों और सूचनाओं पर विचार करते हुए निलंबन हटाने का फैसला किया। WFI को अपने एथलीट कमिशन के चुनाव दोबारा कराने होंगे। इस कमिशन के लिए उम्मीदवार एक्टिव एथलीट होंगे। वहीं चार या इससे ज्यादा साल पहले रिटायरमेंट लेने वाले एथलीट इसमें चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ये चुनाव ट्रायल या किसी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के दौरान होंगे। लेकिन ये चुनाव 1 जुलाई 2024 से पहले होंगे।
देश के झंडे के नीचे खेल सकते हैं पहलवान
WFI को तुरंत UWW को लिखित गारंटी देनी होगी कि पहलवानों को सभी WFI आयोजनों, ओलंपिक खेलों, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बिना किसी भेदभाव के खेलने पर विचार किया जाएगा। वहीं उन तीन पहलवानों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने WFI के पूर्व चीफ के गलत कार्यों का विरोध किया था। UWW पहलवानों के संपर्क में है और आने वाले दिनों में उनसे संपर्क करेगा। इससे यह साफ हो गया है कि भारतीय पहलवान अगले UWW इवेंट में अपने देश के झंडे के नीचे खेल सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बाटी मिठाइयां। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास बधाई देने पहुंचे उनके साथ फ्रांस से आई माता तुलसी देवी, रामदास जी मौजूद रहें।इस मौके विधायक प्रतीक भूषण सिंह, करनभूषण सिंह, सुदीप भूषण सिंह, सुमित भूषण सिंह, जेडी सिंह, महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या प्रभारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें