Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लाल टोपी बदलाव और क्रांति का इतिहास लिए हुए है: बालयोगी रामदास

बमबम यादव

Sat, Dec 11, 2021




-बालयोगी ने कहा जो लोग जनता की संपत्ति बेचते हैं वो लाल रंग से डरते है, आज तक यह जुमलों वाली सरकार रही है, अब यह बेचू सरकार भी हो गई

महंत बाल योगी रामदास का लखनऊ में समाजवादियों द्वारा किया गयाभव्य स्वागत

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाजवादी पार्टी पर किए गए 'लाल टोपी' वाले तंज की राजनीति रामनगरी अयोध्या भी पहुंच गई। समाजवादी पार्टी से जुड़े करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा लाल टोपी बदलाव की क्रांति का प्रतीक है। आने वाले समय में प्रदेश व देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करके जनता बदलाव करेगी। एक ओर जहां पीएम के इस कटाक्ष पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ में हुई जनसभा में जवाब दिया था, वहीं आप सांसद संजय सिंह इसे आरएसएस की काली टोपी तक ले गए थे। शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज ने पीएम मोदी के इस बयान का जवाब देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाल टोपी बदलाव का प्रतीक है। यूपी बदलाव देखना चाहती है। भाजपा द्वारा किए गए वादे जुमला मात्र हैं, वह लगातार लोगों से झूठ बोलते रहे हैं। भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। क्या उन्होंने अपने वादे पूरे किए? क्या किसानों  की आय दोगुनी हुई? क्या युवाओं को नौकरी मिली?उन्होंने कहा कि जो लोग जनता की संपत्ति बेचते हैं वो लाल रंग से डरते हैं। आज तक यह जुमलों वाली सरकार रही है, अब यह बेचू सरकार भी हो गई है। वह ऐसे मुद्दे इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि वो असल मुद्दों पर बहस नहीं चाहते। बालयोगी ने कहा कि जब रूस में पहली क्रांति हुई थी तो क्रांतिकारियों ने लाल टोपी पहनी थी। जेपी ने जब हिंदुस्तान में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी थी तो लाल टोपी पहनी थी। लाल टोपी बदलाव और क्रांति का इतिहास लिए हुए है। अयोध्या धाम के संत तथा करतालिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज ‌लखनऊ पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महंत बालयोगी रामदास अयोध्या धाम के संत हैं और समाजवादी विचारधारा को अयोध्या की धरती से बुलंद कर रहे हैं। लखनऊ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद चंद मन्ना तथा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सुरेश यादव के साथ तमाम समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें