Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आदिपुरुष फिल्म के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मिले अनूप चौधरी

बमबम यादव

Sun, Oct 9, 2022

नयी दिल्ली पहुंचे सदस्य सलाहकार समिति रेल मंत्रालय भारत सरकार के अनूप चौधरी ने आदिपुरुष फिल्म में भगवान राम को अपमानित करने को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्रा से की मुलाकात पूरे मामले को कराया अवगत।  निर्णय लिया कि सर्वप्रथम फिल्म के निर्माता निर्देशक को एक पत्र भेजेंगे पत्र। अनूप चौधरी ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्री राम माता सीता जी और हनुमान जी का स्वरूप को गलत तरीके से दर्शाया गया है इसे ठीक करके अच्छी फिल्म बनाकर अच्छा रिलीज करिए हम सब आपको पूरा समर्थन और सहयोग करेंगे,किंतु आप ऐसी फिल्म मत बनाएं जिससे हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी का अपमान हो और हम लोगों को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार से भी मांग करूंगा अपने गुरुजी रामलला जी के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर उनसे मांग करेंगे कि जैसे देश में फिल्म सेंसर बोर्ड है उत्तर प्रदेश में विकास परिषद है उसी तरीके से एक धार्मिक फिल्म बोर्ड बने। धार्मिक फिल्में बनाना चाहते हैं उनका स्वागत है किंतु उस बोर्ड से स्वीकृति अवश्य लें, अपनी फ़िल्म की कहानी बोर्ड के सामने प्रस्तुत करें तब यह पता चल जाएगा कि फ़िल्म निर्माता कौन सी फिल्म दिखाना चाहते हैं आप भगवान का कैसा रूप दिखाना चाहते हैं अगर हमारे शास्त्र ग्रंथों के हिसाब से है तो अच्छा है नहीं बोर्ड बताएगा कि इसे संशोधन करके बनाएं उससे और भी फायदे होंगे निर्माता-निर्देशक की फिल्में ग़लत तरीक़े से दिखाने पर बैन हो जाती हैं जब बोर्ड सब अपनी अध्यक्षता में फ़िल्म बनाने की अनुमति देगा तब निर्माता निर्देशक का समय पैसा बचेगा फिल्मों के विरोध को लेकर जो देश में दंगे हो जाते हैं दंगा भी नहीं होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें