Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कैसरगंज के युवा सांसद के प्रयास से प्रशासन ने उपलब्ध कराई सरकारी बोट : इसका विधिवत पूजन कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने किया

कैसरगंज के युवा सांसद के प्रयास से प्रशासन ने उपलब्ध कराई सरकारी बोट

इसका विधिवत पूजन कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने किया

सोहावल-अयोध्या। क्षेत्र के ढेमवा पुल के रास्ते सरयू पार कर गोण्डा जनपद की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कैसरगंज के युवा सांसद करण भूषण सिंह के हस्तक्षेप पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटर बोट बेकार साबित हुई। इसे किनारे लगाकर उनके ही ठेकेदारों ने अपनी मोटर बोट चलाए रखना जारी रखा है। जो प्रति यात्री 50 रूपया का किराया वसूल रहे। यहाँ पुल के रास्ते नदी में कट कर विलीन हुई सड़क के बीच बह रही धारा को पार करने के लिए गोण्डा जनपद के ही ठेकेदारों द्वारा तीन बड़ी मोटर बोट महीनों से चलाया जा रहा है। प्रति वाहन या सवारी बोट संचालक 50 रूपये के हिसाब से वसूली करते आ रहे हैं। अब तक कई लाख रुपयों की वसूली हो चुकी है। सांसद करण भूषण के हस्तक्षेप पर मुख्यमंत्री के निर्देश से गोंडा प्रशासन ने रविवार को निःशुल्क यात्रियों की सुविधा के लिए दो छोटी मोटर बोट ढेमवा के किनारे पहुंचाई लेकिन इसे ठेकेदारों ने एक किनारे खड़ी करवा दिया जिस पर इनी गिनी सवारियां आती जाती रही। इसका विधिवत पूजन कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने किया। सरकारी बोट से नदी पार करने वाले रोशन सिंह, शंभू नाथ, ननके यादव, शक्ति सिंह आदि ने बताया कि बोट के आ जाने से नदी पार करके आने जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। घाट पर बगल ही ठेकेदारों की चल रही बड़ी बोट ही यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। जिस पर पटरे जड़े होने के कारण बाइक और सायकिल व सामान ले जाना आसान है। सरकारी बोट छोटी होने के साथ बाइक ले जाने योग्य नहीं है। जब तक बड़ी पटरादार बोट नहीं आएगी इन ठेकेदारों की बोट पर सख़्ती से प्रतिबन्ध नहीं लगेगा सरकारी बोट फेल रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें