Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नवागत एडीजी ज़ोन का हनुमानगढ़ी में हुआ जोरदार स्वागत : एडीजी ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने हनुमानजी के दरबार में टेका माथा, संतों का लिया आशीर्वाद

नवागत एडीजी ज़ोन का हनुमानगढ़ी में हुआ जोरदार स्वागत

एडीजी ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने हनुमानजी के दरबार में टेका माथा, संतों का लिया आशीर्वाद

संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास एवं श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

अयोध्या। एडीजी ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने कार्यभार ग्रहण से पूर्व अयोध्या पहुंचकर श्री हनुमानगढ़ी में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर आगामी दायित्वों के निर्वहन के लिए शक्ति, विवेक और सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और पुजारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी में दर्शन के पश्चात एडीजी ज़ोन प्रवीण कुमार संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज एवं श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज से आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे। आश्रम में संतों द्वारा पारंपरिक रीति से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीजी ज़ोन को प्रतिमा, शॉल एवं श्री हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया गया।

महंत संजय दास महाराज ने कहा कि प्रवीण कुमार का कार्यकाल न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी स्वर्णिम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी है, जहां सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। महंत ने विश्वास जताया कि एडीजी ज़ोन के रूप में उनका योगदान सदियों तक स्मरण रखा जाएगा और जब भी अयोध्या की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक चर्चा होगी, तब उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा।

श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने भी एडीजी ज़ोन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म, मर्यादा और कानून के संतुलन से ही समाज में शांति स्थापित होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रवीण कुमार अपने अनुभव और नेतृत्व से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।

इस अवसर पर आश्रम से जुड़े संत-महंत, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। इस मौके पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, महंत संजयदास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें