: हिंदुओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं, पूरे राष्ट्र के हिंदू एक हो, अब हमे ताकत दिखानी है': मामा दास
Tue, Aug 13, 2024
रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत मामा दास ने बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार से बेहद खफा होकर कहा, इस पर तत्काल कार्रवाई होअयोध्या। बांग्लादेश के हालात को लेकर रामनगरी अयोध्या के प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में नागा साधुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागा संतों ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताई।बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के धार्मिक स्थल पर हिंसक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान देश के विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है। कहा कि ऐसी भाषा देश का माहौल बिगड़ने की सोची समझी साजिश के तहत बोली जा रही है। बैठक की अध्यक्षता हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास जी महाराज ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महंत मामा दास जी महाराज ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश की हालात जल्द सामान्य हो यह भारत के हर जन मानस का मानना है। भारत पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है और ऐसे गंभीर हालत में भी भारत अपने पड़ोसी धर्म के तहत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके अलावा बांग्लादेश के अलग-अलग जगह से आ रही हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की हिंसक घटनाओं पर नाराजगी जताई और गठित अंतरिम सरकार से अपील करते हुए कहा कि वहां पर धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सबके हित और सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। मामा दास जी ने कहा कि आपदा विपदा में भारत ने हमेशा से ही दुनिया को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता दिखाई है और यह स्पष्ट बताता है कि भारत एक जिम्मेदार और समर्थ्यवान देश है। देश में बैठे कुछ नेता भारत का माहौल खराब करने के उद्देश्य से गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। किसी अन्य देश के लोकतांत्रिक अस्थिरता को भारत के हालात से तुलना करते हैं। ऐसे लोगों को सीधे तौर पर चेतावनी देना चाहूंगा कि भारत को अस्थिर करने का प्रयास न किया जाए, नहीं उन्हें हमारा सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। नागा लवकुश दास जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के और राष्ट्र के हिंदू एक हो जाओ अब समय आ गया है हमको अपनी ताकत दिखानी है।मैं यहां कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा कि पूरे विश्व में किसी भी हिंदू पर जो कोई भी अत्याचार हो। नागा सूर्य भान दास जी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा, पूरे राष्ट्र के हिंदू एक हो, अब हमे ताकत दिखानी है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य महंत डा महेश दास जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के और राष्ट्र के हिंदू एक हो जाओ अब समय आ गया है हमको अपनी ताकत दिखानी है।मैं यहां कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कि पूरे विश्व में किसी भी हिंदू पर जो कोई भी अत्याचार हो। उन्होंने कहा अगर हम हम लोग ऐसे ही जातियों में बटते रहेंगे, तो यह लोग हम पर अत्याचार करते रहेंगे। अब हमें बटना नहीं है एक होना है।
: विवेचक की कलम से विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू फिर निर्दोष
Tue, Aug 13, 2024
कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर की क्लोजर रिपोर्ट की पुष्टि, कहा-सोनू ने की थी आत्महत्या
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के भाजपा विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू को विवेचक ने अग्रिम विवेचना में भी अपनी कलम से निर्दोष साबित किया है। इस आशय की रिपोर्ट दाखिल करके पूर्व में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए उसे स्वीकृत करने की कोर्ट से याचना की है। क्लोजर रिपोर्ट विशेष मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए अंशुमाली पांडेय की अदालत में दाखिल की गई है। रिपोर्ट के माध्यम से विवेचक ने सोनू की मौत को आत्महत्या बताया है कोर्ट ने सोनू हत्याकांड में पुलिस द्वारा प्रस्तुत क्लोजर रिपोर्ट निरस्त करके अग्रिम विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक कैंट को दिया था। आरोप था कि शहर के कौशलपुरी निवासी राजकुमार के बेटे अजय प्रताप उर्फ सोनू सिंह की 22 दिसंबर 2018 को इंद्र प्रताप तिवारी द्वारा हत्या कर दी गई थी। हत्या के संबंध में रिपोर्ट इंद्र प्रताप तिवारी के खिलाफ नामजद हत्या, रंगदारी वसूलने ,आपराधिक षडयंत्र करने तथा जान से मार डालने की धमकी की धारा में लिखाई गई थी। मामले में विवेचक ने विवेचना के बाद स्वतंत्र गवाहों के बयान फॉरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मृतक अजय प्रताप द्वारा अपने आप को स्वयं लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिए जाने की 22 मार्च 2021 को क्लोजर रिपोर्ट भेज दी थी न्यायालय की ओर से सूचना के बाद राजकुमार ने मामले में प्रोटेस्ट पिटीशन यह कहते हुए दाखिल की थी कि विवेचक ने घटनास्थल की वीडियो ग्राफी नहीं करवाई वादी और उसके परिजनों के बताए गए तथ्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया ।विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट तथा भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं कंप्यूटर आपात प्रक्रिया दल की परीक्षण रिपोर्ट विरोधाभासी है। पुलिस के अनुसार काफी नजदीक से सटाकर गोली मारी गई लेकिन रिवाल्वर पर किसी प्रकार के खून के धब्बे नहीं पाए गए हैं। रिवाल्वर पर किसी के फिंगरप्रिंट है या नहीं इस पर भी विवेचक ने कोई राय नहीं दी है । जिस पर कोर्ट ने फिर से विवेचना करने का आदेश दिया था विवेचक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने केस डायरी में लिखा है कि रिवाल्वर, बुलेट, खोखा कारतूस ,मृतक के बाएं हाथ में फायरिंग के अवशेष नाइट्राइट की उपस्थिति पाई गई। विवादित रिवाल्वर की नाल में अवशेष नाइट्राइट पाया गया । बुलेट रिवाल्वर के कारतूस की चली बुलेट है। मृतक के दाहिने व बाएं हाथ से लिए कॉटन स्वाब में फायरिंग के अवशेष नाइट्राइट की उपस्थिति पाई गई। राज्य मेडिको लीगल से प्राप्त परीक्षण से फायर आर्म की चोटें क्लोज रेंज से हैं। स्ट्रक बुलेट मृतक की खोपड़ी में पड़ी है। फोटोग्राफ संकेत करता है कि मृतक के फिंगर से फायर आर्म स्वचालित है बाएं हथेली पर काले धब्बे हैं बरामद बुलेट व रिवाल्वर का परीक्षण आपस में मेल खाता है। उक्त घटना सोनू द्वारा स्वयं कारित की गई है।
: झूलन में आज सज धज के युगल सरकार बैठे हैं...
Sat, Aug 10, 2024
सियारामकिला झुनकी घाट व राजगोपाल मंदिर में झूलनोत्सव अपने चर्मोत्कर्ष परअयोध्या। श्रावण शुक्ल तृतीया से अयोध्याधाम के मठ-मंदिरों में प्रसिद्ध झूलन महोत्सव की शुरूवात हो गई है। जो शनै-शनै अपने चरम पर पहुंच रहा है। झुनझुनिया बाबा की तपोस्थली मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित प्रसिद्ध पीठ श्री सियारामकिला झुनकी घाट में श्रावण शुक्ल तृतीया से झूलन महोत्सव प्रारंभ है। जो रक्षाबंधन तक अपने चर्मोत्कर्ष पर रहेगा। झुनकी घाट में प्रतिदिन सायंकाल भोग, आरती-पूजन बाद युगल सरकार के झूलन की सुभव्य झांकी सज रही है। जिसे पीठ के श्रीमहंत करुणानिधान शरण जी महाराज अपना सानिध्य प्रदान कर रहे हैं। नामचीन कलाकार अनेकानेक झूलन के पद्म झूलन में आज सज धज के युगल सरकार बैठे हैं..। आजु तो अवध सैयां झमकि झूलाऊंगी, मीठी मीठी तान गाय मंद मंद मुसुकाय। झोंकन को मारि हिय... मन आपनो री.. आदि गाकर महोत्सव में चार-चांद लगा रहे हैं। कलाकारों द्वारा मठ में प्रतिदिन झूलन की महफिल सजाई जा रही। जिससे साधु-संत से लेकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान के झूलन झांकी का दर्शन कर भक्तजनों ने अपना जीवन कृतार्थ किया। सियारामकिला पीठाधीश्वर श्रीमहंत करुणानिधान शरण महाराज ने कलाकारों को न्यौछावर भेंट किया। इसी तरह छोटी देवकली में स्थित प्रसिद्ध पीठ राजगोपाल मंदिर में सीताराम शरण महाराज के दिशा-निर्देशन में झूलन महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। मंदिर में सायंकाल ठाकुरजी के भोग, आरती-पूजन बाद झूलन सरकार की दिव्य झूलन झांकी सजाई जा रही है। जिसका सिलसिला देररात्रि तक चलता है। युगल सरकार के झूलन झांकी का दर्शन कर साधु-संत, भक्तजन अपना जीवन सार्थक बना रहे हैं। पीठ के व्यवस्थापक सर्वेश्वर दास शरद जी महाराज एवं कलाकारो द्वारा आई तीज सुहावन प्यारी, सिया जू पहिरिन लहरिया सारी... जैसे आदि अनेकानेक झूलन के पद्य गाकर भावविभोर हो रहे हैं। झूलन के पद्य सुनकर उपस्थित साधु-संत से लेकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। जो खुशी से झूमने को आतुर दिखे। भक्तजन अपनी सुध-बुध खोकर युगल सरकार के झूलनोत्सव पर झूम रहे हैं। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।