Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिलेश सरकार के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे पुजारी हेमंत दास

बमबम यादव

Thu, Mar 3, 2022

अखिलेश के लिए विजय अनुष्ठान अयोध्या के हनुमान गढ़ी यज्ञशाला में पुजारी हेमंत दास ने डाली आहुति

यज्ञ कुंड की आरती करते पुजारी हेमंत दास

अयोध्या के हनुमानगढ़ी पर श्रीमहंत पूज्य ज्ञानदास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पुजारी हेमंत दास के नेतृत्व में वैदिक आचार्यों ने यूपी में अखिलेश सरकार बनाने के लिए किया अनुष्ठान

अयोध्या। यूपी के विधानसभा का चुनाव धीरे धीरे अंतिम चरण तक पहुंच गया है। तो वहीं अब प्रदेश में अखिलेश की सरकार बने इसके लिए धर्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज की कृपा पात्र शिष्य संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास के नेतृत्व में वैदिक आचार्यों के द्वारा हनुमंत अनुष्ठान कर आहुति डाली गई।यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव कशमकश भरा है । अधिकतर विधानसभा सीटों पर सीधी लड़ाई है तो कुछ पर कड़ा त्रिकोणीय संघर्ष है । इसीलिए अब समाजवादी विचारधारा से जुड़े संत महंत भगवान के सामने प्रार्थना कर रहे हैं उनका अनुष्ठान कर रहे हैं और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के लिए अर्जी लगा रहे हैं। अयोध्या हनुमानगढ़ी में अखिलेश यादव को यूपी का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए यज्ञ पूजन और अनुष्ठान हुआ । 7 वैदिक आचार्यों के द्वारा बाकायदा हनुमानगढ़ी की हवन कुंड में यज्ञ आहुतियां डाली गई और विशेष अनुष्ठान हुआ। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मुख्यमंत्री बनने की राह में आने वाले संकटों को हरने की प्रार्थना की गई।हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश खुशहाली की ओर चले। भारतीय संस्कृति साझी विरासत बनी रहें। लोगों में आपसी भाईचारा बना रहें। अखिलेश जी का शासन में जनता खुशहाल रहती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अखिलेश जी विजय भव यज्ञ हनुमानगढ़ी में हम वैदिक आचार्यों के द्वारा हवन कर रहे हैं उद्देश्य यही है की अखिलेश जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने इसी के लिए हम लोग हनुमत यज्ञ शाला में यज्ञ कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें