Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अवध विश्वविद्यालय पहली महिला कुलपति बनी प्रो. प्रतिभा गोयल

बमबम यादव

Tue, Nov 22, 2022

कौटिल्य प्रशासनिक भवन में ग्रहण किया कार्यभार

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति को कमान मिली। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में पूर्वाह्न पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, पटियाला के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की प्रो. प्रतिभा गोयल ने कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. गोयल ने विश्वविद्यालय की 17 वीं पूर्णकालिक कुलपति के रूप में निवर्तमान कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह से चार्ज लिया। इसके पूर्व निवर्तमान कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद 01 जून, 2022 को रज्जू भईया विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को विश्वविद्यालय को कार्यवाहक कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। साढ़े पांच माह बाद प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रो. गोयल को विश्वविद्यालय का पूर्णकालिक कुलपति नियुक्त किया। कुलपति प्रो0 प्रतिभा ने 1987 में बीए आनर्स की उपाधि पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से प्राप्त की है। 1989 में गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। वही 1993 में पंजाबी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। प्रो0 गोयल ने 1994 में पंजाबी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से शुरूआत की। 2003 से 2009 तक एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर रही। वहीं वर्ष 2009 से लेकर अबतक प्रोफेसर के पद पर विद्यमान रही। विश्वविद्यालय में प्रो. प्रतिभा गोयल के कुलपति का पदभार ग्रहण करने से पहले परिसर स्थित डॉ. लोहिया, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी व विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रो. गोयल के कार्यभार के वक्त मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. एसएन शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. फारूख जमाल, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव, मो. सहील सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें