Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आपसी सहयोग से समस्याओं का किया जायेगा त्वरित समाधान : गौरव दयाल

बमबम यादव

Fri, Nov 25, 2022

नवागत मण्डलायुक्त ने ग्रहण कि कार्यभार, हनुमानगढ़ी व रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। नवागत मण्डलायुक्त गौरव दयाल सर्किट हाउस अयोध्या पहुंचे जहां पर उनको गार्ड आफ ऑनर दिया गया। नवागत मण्डलायुक्त वर्ष 2004 बैच के आईएएस है तथा अलीगढ़ से स्थानान्तरण होकर अयोध्या में नवीन तैनाती हुई है। मण्डलायुक्त द्वारा आज अयोध्या मण्डल का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया गया। उक्त अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी में आया है कि  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बहुत सारे कार्यो को गति दी जा रही है और उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और मेरी रहेगी और जो भी मुद्दे हैं उसका समाधान त्वरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को एक बड़े धर्मनगरी के रूप में विकसित करने के लिए हम सबका लगातार प्रयास रहेगा और आप सबके सहयोग से चर्चा होगी जो मुद्दे सामने आएंगे उनका समाधान त्वरित किया जाएगा। तदोपरांत मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस से निकलकर हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन किया। नवागत मण्डलायुक्त का सर्किट हाउस में जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त  विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, अपर आयुक्त प्रशासन एवं न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट, संयुक्त विकास आयुक्त, अपर जिलाधिकारीगण, नगर मजिस्ट्रेट, सचिव विकास प्राधिकरण एवं अन्य मण्डलीय अधिकारी, आयुक्त कार्यालय के सहायकगण तथा सूचना विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करते मंडलायुक्त व जिलाधिकारी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें