Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कांग्रेस जिला महासचिव समर्थकों समेत बने सपाई

बमबम यादव

Sun, Feb 13, 2022

चुनाव के दौरान कुनबे को बढ़ाने में जुटी सपा

अयोध्या। कांग्रेस के जिला महासचिव अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय अपने समर्थकों समेत रविवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।  सपा कार्यालय पर संक्षिप्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने पार्टी में उनका स्वागत किया। सदस्यता के बाद लोगों ने सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। 

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या सीट से प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा सरकारों के क्रियाकलाप से त्रस्त है। जनता को आशा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर उत्तम प्रदेश बनेगा। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है, ऐसे में लोग समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर रहेंगे। सपा में शामिल हुए अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। इसलिए आज समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह कुनबा और तेजी से बढ़ेगा और दूसरे दलों के और लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर कहा कि आज 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी ज्वाइन की। महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने संचालन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दान बहादुर सिंह, श्रीचंद यादव, महेंद्र शुक्ला, राम भजन यादव, संजय सोनकर, संजय यादव, लक्ष्मण कनौजिया, अजय मिश्रा, मोहित यादव, दुर्गेश वर्मा, राकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में पंडित पवन त्रिपाठी, सत्येंद्र मौर्य, दिवाकर विश्वकर्मा, मंजीत यादव आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें