Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गहमागहमी के बीच गब्बर व आनंद सेन ने जीती बाजी

बमबम यादव

Tue, Feb 8, 2022

सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे सपा प्रत्याशी, लाखों खर्च कर भी नही कर पाते इतना प्रचार


बीकापुर का सर्वांगीण विकास विकास होगी मेरी प्राथमिकता: फिरोज खान


बीकापुर से सपा प्रत्याशी के तौर पर फिरोज खान गब्बर व रुदौली से पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
अयोध्या। चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन बीकापुर विधानसभा चर्चा का विषय रहा।अयोध्या जिले में बीकापुर और रुदौली विधानसभा को लेकर पूरे दिन चर्चा गरम रही। जितना प्रचार प्रत्याशी लाखों खर्च करके कर पाते उससे ज्यादा प्रचार प्रत्याशी टिकट उलटफेर में हो गया। पूरे दिन दोनों विधानसभाओं की जनता ही नही बल्कि पूरे जिले के सभी दलों के प्रत्याशियों और लाखों जनता इन्हीं दोनो सीट की चर्चा करती रही। सोशल मीडिया पर भी दोनो प्रत्याशी ट्रोल होते रहे। अन्त में बाजी मारी बीकापुर के लोकप्रिय हरदिल अजीज नेता फिरोज खान गब्बर ने व रुदौली विधानसभा से पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने। चारों खाने चित्त हुए बलराम मौर्या और रुश्दी मिंया ने पार्टी बदलकर हाथी पर हुए सवार और किया नामांकन। फिरोज खान गब्बर ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी को इस बार बीकापुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है। किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के खिलाफ काम कर रही है। अब तक 700 किसान शहीद हो गए। अब भाजपा का हर प्रत्याशी 700 बार उठक-बैठक करेगा तो भी किसान माफ नहीं करेगा। गब्बर ने कहा बीकापुर का ऐतिहासिक विकास मेरी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, वरिष्ठ प्रसपा नेता नान्हू यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख फिरदौस खान, कपूर यादव, आशिक यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे। तो वही रुदौली विधानसभा से बाबू मित्रसेन यादव के लायक पुत्र पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव नामांकन दाखिल करने बाद पत्रकारो से रुबरु होते हुए कहा कि प्रदेश में सपा को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने इस बार प्रदेश में सरकार के बदलाव का दावा भी किया। आनंद ने कहा कि जनपद की पांचों सीट ऐतिहासिक वोटों से सपा जीतने जा रही है।

नामांकन दाखिल करते पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव साथ में आशिक यादव

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें