Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जरुरतमंद के सहयोग हेतु सामने आये समाजसेवी हरिओम तिवारी

बमबम यादव

Sat, Feb 12, 2022

हरिओम ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन


सोहावल अयोध्या। ज़िले में अपनी सादगी, समाजसेवा व सरल स्वभाव के लिये मशहूर समाजसेवी हरिओम तिवारी ने एक बार फ़िर मानवता के लिये मिसाल पेश की है। पूराबाजार ब्लॉक के महाराजगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत कनक पट्टी गाँव निवासी श्री बंशीधर दुबे जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज हेतु आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। जैसे ही इस बात की ख़बर चाणक्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी को पता चली उन्होंने उक्त मामले की जानकारी हरिओम तिवारी को अवगत कराई। समाजसेवी ने सुमित तिवारी तथा चाणक्य परिषद के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर तुरंत ही सहायता राशि बंशीधर दुबे को उपलब्ध कराई। साथ ही यह भी आश्वाशन दिया कि आगे यदि किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो वह हर प्रकार से परिवार की मदद करेंगे। ज्ञात हो कि हरिओम पिछले 3 वर्षों से समाजहित में कार्य कर रहे हैं। तथा सैकड़ों लोगों की सहायता कर चुके हैं। राघव चरणानुरागी हरिओम के अनुसार उनको समाजसेवा से मानसिक तथा आत्मिक सुख प्राप्त होता है। तथा उनके जीवन का अंतिम उद्देश्य समाजसेवा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें