Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जानकी घाट में विराट संगीतमय श्रीराम कथा बुधवार से

बमबम यादव

Tue, Mar 22, 2022

व्यासपीठ से मानस मर्मज्ञ क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत जी महाराज के मुख से होगी रामकथा की अमृत वर्षा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री जानकी घाट बड़ा स्थान जो किशोरी जी का दिव्य भव्य दरबार है। 22 मार्च यानि बुधवार को समारोह पूर्वक होगा रामकथा का भव्य शुभारंभ। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण से बैंड बाजे के बीच श्री हनुमानजी के शाही निशान के साथ विशाल भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जो नगर भ्रमण करते हुए मां सरयू के पावन तट जायेगी जहां पर वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत मां सरयू का पूजन अर्चन होगा। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर पुनः वापस आयेगी। ये राम कथा 29 मार्च तट चलेगी। व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत जी महाराज करेंगे। कथा की अमृतमयी रसधार में गोता लगाने देश विदेश से सौकड़ों कथा प्रेमी अयोध्या आ गये है। यह आयोजन परबतसर सिटी नागौर राजस्थान व निकटवर्ती क्षेत्र के भक्तों द्धारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धरा पर साकेतधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहा है। इस विराट संगीतमय श्रीरामकथा की अध्यक्षता रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज कर रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें