Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जानकी घाट में 22 से होगी श्रीराम कथा

बमबम यादव

Sun, Mar 20, 2022

जानकी घाट बड़ा स्थान में व्यासपीठ से कथाव्यास क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत कहेंगे रामकथा

रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण जी महाराज के अध्यक्षता में होगी कथा, जुटेंगे देश विदेश से संत साधक

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री जानकी घाट बड़ा स्थान में 22 से 29 मार्च तट होगी श्रीराम कथा। परबतसर सिटी नागौर राजस्थान व निकटवर्ती क्षेत्र के भक्तों द्धारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धरा पर साकेतधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विराट संगीतमय श्रीरामकथा रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज के पावन अध्यक्षता में होगा। कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश से संत साधक आ रहे है। रामकथा का भव्य शुभारंभ 22 मार्च को होगा। उसके पहले मंदिर से श्री हनुमानगढ़ी के शाही निशान के साथ भव्य  बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी जो सरयू तट तक जायेगी इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर वापस आयेगी। कथा महोत्सव के व्यास क्रान्तिकारी व्याख्याता स्वामी बाल भरत जी कहते है कि वह धामों में कथा कहते है। धाम में कथा कहना व सुनना बहुत ही फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि श्री किशोरी जी के नित्य लीलाभूमि में ये दिव्य कथा होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते समय महंत जनमेजय शरण, महंत बलराम दास, महंत पवन कुमार दास शास्त्री जी, महंत अंगददास, महंत कृष्ण कुमार दास,महंत वरुण दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें