Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ट्रक से टकराई स्कूली बस, दर्जनों बच्चे हुए घायल

बमबम यादव

Sat, Sep 3, 2022

हादसे के समय 45 बच्चे थे सवार 

अयोध्या। शुक्रवार की सुबह देवकाली बाईपास पर स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से वह एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार करीब 12 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, सभी घायल छात्र दृ छात्राओं का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।  कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है। सभी चोटहिल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। गोसाईगंज के गद्दोपुर स्थित ग्रामर्षि अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की 25 सीटर बस से 45 छात्र-छात्राएं एनसीसी ट्रेनिंग के लिए फैजाबाद शहर में आये थे और वापसी के दौरान देवकाली बाईपास पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण स्कूल बस ट्रक से जा टकाराई। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को नजदीक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। गोसाईगंज में स्थित यह स्कूल भाजपा एमएलसी हरिओंम पांडेय का बताया जा रहा है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें