Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: निर्वाणी अनी अखाड़ा के नवनियुक्त श्रीमहंत मुरली दास जुटें कुम्भ मेले की तैयारी में

बमबम यादव

Thu, Nov 10, 2022

अयोध्या से दर्जनों महंत, नागा साधुओं के साथ कुम्भ मेला अधिकारी प्रयागराज से मिले

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमान गढ़ी से अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के नवनियुक्त श्री महंत मुरली दास आगामी कुंभ मेला की तैयारियों में अभी से ही जुट गए। कुंभ मेला को लेकर मेला अधिकारी से मिलने आज दर्जनों नागा साधुओं के साथ कुंभ मेला अधिकारी प्रयागराज अरविंद चौहान से मिले। श्रीमहंत मुरली दास ने कुम्भ मेले से सम्बन्धित समस्त प्रकार की व्यवस्था एवं बैठक की सूचना की समस्त जानकारी देने हेतु तथा बैठक में शामिल होने हेतु प्रार्थना पत्र अरविंद चौहान आईएएस अधिकारी कुम्भ मेला अधिकारी
प्रयागराज को पत्र दिया। उन्होंने मेलाधिकारी से आगे की मेला संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की। श्रीमहंत मुरली दास जी के साथ गद्दी नशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा महेश दास,आचार्य सत्यदेव दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, नागा इंद्रदेव दास, पहलवान राजेश दास, वरिष्ठ पुजारी हेमन्त दास, नागा अभिषेक दास, नागा मामा दास, नागा विराट दास, रिंकू दास, मुख्तार हनुमानगढ़ी जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय, समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव, मुरली पांडेय सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें