Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रवेश द्वार पर लगे जगतगुरु रामानंदाचार्य की प्रतिमा : महंत संजय दास 

बमबम यादव

Thu, Aug 18, 2022

रामानंदाचार्य भगवान हमारे सम्प्रदायाचार्य है अयोध्या में उनकी दिव्य भव्य प्रतिमा व चौराहा बनना चाहिए, इसके लिए तन, मन व धन से हम सब तैयार

कहा, रामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग का नाम भी भगवान रामानंदाचार्य जी के नाम से हो

अयोध्या। सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी के श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के शिष्य संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने बताया कि अयोध्या का प्रदेश द्वार है नया घाट। अयोध्या में किसी भी मार्ग से कोई आए लेकिन उसे एक बार नया घाट जाना ही पड़ता है इसलिए रामानंदाचार्य भगवान हमारे सम्प्रदायाचार्य है अयोध्या में उनकी दिव्य भव्य प्रतिमा व चौराहा बनना चाहिए। इसके लिए तन, मन व धन से हम सब तैयार है। रामानंदाचार्य भगवान प्रतिमा अयोध्या के प्रवेश द्वार को सुशोभित करेगी। इसलिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से संत समाज यही मांग करता है कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य भगवान के नाम से चौराहा हो और वहां पर उन्हीं की मूर्ति लगाई जाए। महंत संजय दास ने कहा लता मंगेशकर जी भारत रत्न है आदरणीया है उनकी प्रतिमा कही और लगाई जाये अयोध्या के प्रवेश द्वार नयाघाट पर पूज्य आदि जगदगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जी की प्रतिमा लगें,साथ ही महंत संजय दास ने कहा कि रामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग का नाम भी भगवान रामानंदाचार्य जी के नाम से होना चाहिए।महंत संजय दास ने कहा कि जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वयं राम के अवतार थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें