Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा के वादे 'जुमले' हैं और वो जनता को 'झांसा' देते हैं: बालयोगी

बमबम यादव

Thu, Feb 10, 2022

रुदौली बाबू जी कर्म स्थली रही, बाबू जी हमेशा यहां के लोगों के सुख दुख में साथ रहे मै भी बाबू जी के बतायें मार्ग पर चलता हुआ सभी के मान सम्मान के लिए संघर्ष करता रहूंगा: आनंद सेन यादव

करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास कहते हैं कि इस बार पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर अखिलेश जी का नाम, निशान चुनाव लड़ रहा है

अयोध्या। अयोध्या जनपद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव को समाजवादी पार्टी ने रूदौली से प्रत्याशी बनाया।आनंद सेन यादव रुदौली से अपना नामांकन दाखिल करते ही बधाईयों का ताता लग गया। रामनगरी अयोध्या से समाजवादी पार्टी के लिए तूफानी प्रचार कर रहे करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर ने पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव का जोरदार स्वागत किये। रुदौली सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव ने कहा मै महाराज जी का बहुत आभारी हूँ। मुझें हमेशा महाराज का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने नेता सपा मुखिया का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा अखिलेश जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा रहूंगा। रुदौली की महान जनता ने हमेशा हमारे परिवार का साथ दिया है आगे भी देगी। रुदौली बाबू जी कर्म स्थली रही है। बाबू जी हमेशा यहां के लोगों के सुख दुख में साथ रहे। मै भी बाबू जी के बतायें मार्ग पर चलता हुआ सभी के मान सम्मान के लिए संघर्ष करता रहूंगा। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि जनता इस बार अखिलेश जी के तरह आशा भरी निगाह से देख रही है। आज प्रथम चरण का मतदान हो गया जिससे अखिलेश जी भारी मतों से जीत रहे है। आनंद सेन ने दावा करते हुए कहा कि आज जो 50 सीटों पर मतदान हुआ है उससे 45 सीट अकेले समाजवादी पार्टी गंठबंधन जीत रही है। सपा प्रत्याशी आनंद सेन का अभिनन्दन करते हुए समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड स्टार प्रचारक करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास कहते हैं कि इस बार पूरे प्रदेश के 403 सीटों पर अखिलेश जी का नाम निशान चुनाव लड़ रहा है। ये मान ले कि समी सीटों पर अखिलेश जी चुनाव लड़ रहे है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। बालयोगी महंत रामदास महाराज ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा। बालयोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे जुमले हैं और वो जनता को झांसा  देते हैं। महंत रामदास ने कहा किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि जिनके वादे जुमले हैं बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते है। वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र। उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। इस मौके पर महंत आनंद दास महंत कन्हैया दास सपा नेता आसूं यादव आशिक यादव अनिल यादव बबलू कपूर जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें